ताजा खबर

आपसी सद्भाव और प्रेम का पर्व है होली : नंदकिशोर

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने देश-प्रदेश के लोगों को दी होली की शुभकामनाएं

त्रिलोकी नाथ प्रसाद। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव ने देश-प्रदेश के लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी सद्भाव और प्रेम का पर्व है। इस दिन लोग गिले-शिकवे को भूलकर गले मिलते हैं और आपसी संबंधों में स्नेह, सम्मान और प्यार का संचार होता है। होली रंग और उमंग का त्योहार है। यह हिंदू धर्म संस्कृति को चटख रंगों के साथ नूतन रूप-स्वरूप प्रदान करता है। यह समरसता का प्रतीक है। यह असत्य पर सत्य का और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। समरसता और सद्भाव के इस पावन पर्व पर इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि ऐसा कुछ न करें जिससे दूसरों को कष्ट हो और उसकी भावना का ठेस लगे। प्रेम और भाईचारा ही होली का मूल मंत्र है। कृत्रिम गुलाल की जगह लोगों को प्रेम और श्रद्धा के रंग और गुलाल से सराबोर करें। देश-प्रदेश के लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। बहुत- बहुत अभिनंदन।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button