ठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी पखवाड़ा का शुभारम्भ एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

14 सितम्बर 1953 को पहली बार देश में हिंदी दिवस मनाया गया और तब से हम सभी हर साल पूरे देश में 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं

किशनगंज, 14 सितंबर (हि.स.)। फरीद अहमद, कार्यवाहक कमान्डेंट, रविकांत द्विवेदी, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के निर्देशन पर वाहिनी मुख्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी पखवाडा का शुभारम्भ एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत सहायक कमान्डेंट, सुनील कुमार द्वारा की गई। सर्वप्रथम उन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और सभी को शुभकामनायें देकर बताया कि 14 सितम्बर 1953 को पहली बार देश में हिंदी दिवस मनाया गया और तब से हम सभी हर साल पूरे देश में 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। हिंदी भाषा राष्ट्रीय पहचान और एकता की मजबूत कड़ी के रूप में निरंतर विशेष भूमिका निभाती आ रही है। हिंदी ऐसी भाषा है जो हर जगह बोली और समझी जाती है। हिंदी भाषा के और अधिक विस्तार के लिए सभी को अपना अधिकतम कार्य हिंदी में ही करना चाहिए। भाषा के और अधिक प्रचार प्रसार हेतु सभी कार्यालयों में आज के दिन कुछ न कुछ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। वाहिनी द्वारा करवाए जाने वाली प्रतियोगिताओं के क्रम में आज प्रशासनिक शब्दावली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें गैर हिन्दी भाषी जवानों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। वाहिनी द्वारा हिंदी पखवाड़े जो कि 14 सितम्बर से 29 सितम्बर तक चलेगा। जिसमे कविता वाचन, निबंध लेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित किया जायेगा और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। इस कार्यक्रम में निरीक्षक, किरीट मैपर, उप निरीक्षक, दिनकर कुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक राजीव शर्मा, मुख्य आरक्षी गणेश दत्त एवं अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button