अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : 13.67 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

मादक पदार्थ तस्करी का यह एक संदिग्ध मामला होने के कारण तस्कर को प्राप्त ब्राउन शुगर के साथ थाना दिघलबैंक को सौंप दिया गया, जिसे पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाई कर न्यायालय में पेश किया जायेगा

किशनगंज, 04 अक्टूबर (के.स.)। फरीद अहमद, रविकांत द्विवेदी, कार्यवाहक कमान्डेंट, 19वी वाहिनी के दिशा निर्देशन एवं गुप्त सूचना के आधार पर बी-समवाय धनतोला के एस.एस.बी. के जवानों द्वारा निरीक्षक, राजकुमार पांडे की अगुवाई में विशेष गश्त के दौरान नशे के कारोबार एवं तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 127 से लगभग 04 किमी. (भारत की ओर) दुर्गा मंदिर धनतोला के समीप एक तस्कर को 13.67 ग्राम संभावित, ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। गौर करे कि विशेष गश्त दल द्वारा देखा गया कि व्यक्ति मोहामारी गांव की ओर से आ रहा था, और जैसे ही उसकी नज़र बल के गश्ती दल पर पड़ी तो वह भागने लगा, गश्ती दल द्वारा तस्कर को खदेड़ कर पकड़ लिया गया और पुछताछ एवं तलाशी लेने पर व्यक्ति के पास से 13.67 ग्राम संभावित, ब्राउन शुगर बरामद किया और तस्कर को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर तस्कर ने अपना नाम मो० अजहर अली, पिता-मो० हसीबुल रहमान, ग्राम-खारीवाल टोला-मोहामारी, पोस्ट-धनतोला, थाना–दिघलबैंक, जिला किशनगंज बताया। इस तस्कर द्वारा ब्राउन शुगर को अवैध रूप से भारत से नेपाल ले जाया जा रहा था। मादक पदार्थ तस्करी का यह एक संदिग्ध मामला होने के कारण तस्कर को प्राप्त ब्राउन शुगर के साथ थाना दिघलबैंक को सौंप दिया गया, जिसे पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाई कर न्यायालय में पेश किया जायेगा। कार्यवाहक कमान्डेंट, 19वी सशस्त्र सीमा बल रविकांत द्विवेदी, ने कहा कि आज के अधिकांश युवा किसी न किसी नशे की लत की गिरफ्त में हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकार की ओर बढ़ता जा रहा है। सभी को यह समझना आवश्यक है कि, किसी भी प्रकार का नशा करने से आप न केवल अपने आप को बल्कि अपने परिवार, रिश्तेदारों को धोखा दे रहे हैं। पढ़े लिखे होने के बावजूद युवा यह भी जानते हैं कि नशा कोई भी हो जानलेवा ही होता है, फिर भी नशे की ओर खिंचते चले जाते हैं। ऐसे में देश के हर एक युवा को यह समझने कि आवश्यकता है कि इस देश के युवा ही इस देश के भविष्य है।यह समझते हुए हर युवा को दृढ़ संकल्पित होकर नशा का त्याग करके अपना एवं अपने देश की भविष्य को उज्जवल बनाने की शपथ लेने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!