झारखंडताजा खबरराजनीतिविचार

चंद्रयान -3 की सफलता के लिए देश के सभी वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री जी के साथ-साथ देश के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं – विजय नंद पाठक

नवेंदु मिश्र

मेदिनीनगर – भारतीय जनता पार्टी पलामू के जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देश के समस्त वैज्ञानिकों और आदरणीय प्रधानमंत्री जी को अनंत शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश हर एक क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उसी का एक हिस्सा अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी है। वैज्ञानिकों ने पहली बार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र से एक साथ 104 सेटेलाइट छोड़ें, जो अपने आप में विश्व रिकॉर्ड है। चंद्रयान – 3 की सफलता ने पूरी दुनिया के सामने भारत के वैज्ञानिकों की क्षमता को दर्शाया है। देश के प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों को खुली छूट दी है कि आप देश हित में जो नई खोज कर सकते हैं कीजिए, जिससे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र का नाम दुनिया भर में प्रकाशित हो। कोरोना काल में भी भारत ने अपने वैज्ञानिकों की बुद्धि क्षमता का प्रयोग करते हुए टिका बनाया, और अपने देश के साथ-साथ विदेशों में भी टिका को भेजवाने का काम किया । जिला अध्यक्ष ने दोहा के माध्यम से कहा की “सेवा सम्मान और संस्कार से दिल सबका जितना है, कठिन परिश्रम करके हमें इतिहास नया लिखना है” । “भारत मां के उज्जवल भविष्य का ध्यान सदा रखना है, देश हित में नीति बनाकर सभी कार्य को करना है” ।भारतीय जनता पार्टी पलामू इकाई के प्रत्येक कार्यकर्ता, नेता व पदाधिकारी की ओर से पुनः एक बार देश के सभी वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं। ऐसे ही देश के वैज्ञानिक नित्य- नई कीर्तिमान को स्थापित करते रहें ।ताकि भारत परम वैभव पर फिर से एक बार स्थापित हो सके। यह सब देश के लगभग 140 करोड़ जनता के आशीर्वाद का ही सुखद परिणाम है कि प्रधानमंत्री जी निर्भीक हो करके देश हित में निरंतर कार्य कर रहे हैं। पूरी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करके जिला मीडिया सह प्रभारी नवेंदु मिश्र ने दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!