*पंजाब नैशनल बैंक, मंडल कार्यालय, आरा के मंडल प्रमुख श्री अनिल कुमार की भावभीनी विदाई*

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा मंडल के मंडल प्रमुख श्री अनिल कुमार के अहमदाबाद मंडल में स्थानान्तरण के अवसर पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया | समारोह का आयोजन मंडल कार्यालय आरा के सम्मेलन कक्ष में किया गया| श्री अनिल कुमार, सहायक महाप्रबंधक ने दिनांक 31 मई , 2021 को आरा मंडल के मंडल प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला | अपने कार्यकाल के दौरान इन्होंने अपने नेतृत्व में पूरे मंडल का संचालन सुचारू तथा कुशल रूप से किया| इनके कार्यकाल के दौरान आरा मंडल आवंटित बजट के लक्ष्यों को प्राप्त करता हुआ शिखर तक पहुंचा| खुदरा ऋण हो या एनपीए खातों में वसूली हो, इनके कुशल संचालन से मंडल ने बेहतरीन कार्य किया | सरकार द्वारा प्रायोजित समस्त योजनाओं में आरा मंडल का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा| मंडल प्रमुख ने ग्राहकों की सुविधा से लेकर बैंक के कारोबार को संवृद्ध करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया| मंडल प्रमुख की अध्यक्षता में आरा मंडल टैब बैंकिंग में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान, कार ऋण में सातवें स्थान, पीपीएफ में प्रथम स्थान , केयर स्वास्थ बीमा में प्रथम स्थान पर रहा|
समारोह में पूरे मंडल के स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ भोजपुर, बक्सर और कैमूर के एलडीएम, शाखाओं के शाखा प्रमुख उपस्थित रहें| विदाई के दौरान समस्त स्टाफ सदस्य भावुक रहें| आयोजन के दौरान उप मंडल प्रमुख श्री रविन्द्र कुमार राय ने मंडल प्रमुख को अगले कार्यभार हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंडल प्रमुख ने सत्यनिष्ठा, ईमानदारी से कार्य का निर्वाहन करते हुए आरा मंडल का परचम पूरे देश में लहराया हैं, इसी क्रम में उन्होंने कहा कि उनके कार्य के प्रति कर्मठता तथा कर्तव्य परायणता अविस्मरणीय है| समारोह में उपमंडल प्रमुख श्री रविन्द्र कुमार राय, मुख्य प्रबंधक श्री अजीत कुमार , मुख्य प्रबंधक श्री आशीष कुमार, मुख्य प्रबंधक मो. अकील जावेद खान उपस्थित रहें| मंच का संचालन श्री नरेश प्रसाद , वरिष्ठ प्रबंधक ने बहुत खूबसूरती से किया| अंत में श्री अजित कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए समरोह का समापन किया तथा अपने भाव प्रकट करते हुए कहा कि मंडल प्रमुख अपने कार्य के प्रति कर्मठ होने के साथ-साथ समस्त स्टाफ के प्रति भी व्यवहार कुशल रहें |