ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*बदलाव यात्रा के तहत 21 दिसंबर को एनएमसीएच में POGS के द्वारा होगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-: FOGSI के प्रेसिडेंट डॉ हरिकेश डी पई द्वारा 28 नवंबर 2022 को ऋषिकेश से शुरू हुई बदलाव यात्रा के तहत POGS के बैनर तले एनएमसीएच पटना में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 21 दिसंबर 2022 को किया जाएगा। साथ ही होटल मौर्या में एनीमिया जागरूकता पर सार्वजनिक मंच से पैनल डिस्कशन होगा और डॉक्टर हरिकेश पाई, डॉक्टर सुचित्रा पंडित और डॉक्टर हेमा दिवाकर द्वारा इस विषय पर वैज्ञानिक विचार विमर्श का आयोजन किया जाएगा।

उक्त जानकारी आज पटना के आईएमए हॉल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पटना ऑब्स्ट्रक्ट गाइनेकोलॉजिकल सोसाइटी द्वारा दी गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस को पिता डॉ विनीता सिंह अध्यक्ष पी.ओ.जी.एस, डा. अलका पांडे उपाध्यक्ष एफ.ओ.जी.एस.आई, डा. सुप्रिया जायसवाल सचिव पी.ओ.जी.एस व चेयरपर्सन एफ.ओ.जी.एस. आई. किशोर स्वास्थ्य समिति तथा पद्मश्री डा. शांति रॉय, डा. मंजू गीता मिश्रा, डा. प्रमिला मोदी, डा. अनीता सिंह, डा. कुमकुम सिन्हा, डा. बीलम, डा. आभा रानी सिन्हा, डा. प्रज्ञा मिश्रा चौधरी, डा. मीना सामंत, डा.. विभा मोहन, डा. अमिता सिन्हा, डा. के. मंजू, डा. चारु मोदी एवं कई अन्य ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने फॉगसी के अध्यक्ष डॉक्टर हृषिकेश पाई पाई द्वारा शुरू किये गये बदलाव यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डॉक्टर पाई की यह पहल मुख्य रूप से सम्मानजनक मातृ देखभाल, स्तनपान, प्रजनन क्षमता संरक्षण, बांझपन उपचार, टीकाकरण गर्भनिरोधक, एनीमिया और कैंसर स्क्रीनिंग पर केंद्रित है। इसमें नारी जनांदोलन यात्रा एनीमिया राष्ट्रीय सवारी भी शामिल है, जो पांच राज्यों यानी उत्तराखंड, यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल और पटना प्रसूति एवं स्त्री रोग सोसायटी सहित 30 समाजों में आयोजित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!