किशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : रुईधाशा मैदान से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, चैत्र शुक्ल नवमी को भगवान विष्णु के सातवे अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। गुरुवार को शहर में विहिप एवं बजरंगदल के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। जिसको लेकर पूरे शहर को केसरिया झंडे और तोरण द्वार से सजाया गया है। शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता दिन रात जुटे हुए थे। पूरा शहर पूरी तरह से शोभा यात्रा का स्वागत हेतु सज धज कर तैयार है। शहरवासियों को बेसब्री से रामनवमी का इंतजार था। जब शहरवासी ऐतिहासिक शोभा यात्रा का हिस्सा बनें। गौरतलब हो कि आज पूरे देश में रामनवमी की धूम है। खासकर किशनगंज के रुईधाशा मैदान में श्रद्धालुओं का जन-सैलाब उमड़ पड़ा है। गौर करे कि त्रेता युग में भगवान श्रीराम के जन्म के समय देवताओं द्वारा आकाश से पुष्पवर्षा की गई थी। उसी तरह गुरुवार को शहर में लोहा ने पुष्पवर्षा की। इस शोभा यात्रा का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और विश्व हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता कर रहे थे। राम भक्त भगवा रंग के पगड़ी पहने व जय श्रीराम लिखा पट्टा गला में डाले अपने-अपने हाथ में बड़े बड़े भगवा झंडा लेकर गाजे बाजे व वाहनों के साथ चल रहे थे। वाहनों पर लगाये भगवा ध्वज के साथ चल रहे सभी भक्तजन जोश में दिखे। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु जय श्रीराम के जयघोष कर रहे थे। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मनोज गट्टानी ने कहा कि जुलूस में करीब एक लाख से अधिक भीड़ जुटी है। वहीं इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था। इस मौके पर होने वाले ध्वजारोहण को लेकर श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचते दिखाई दिए। शहर के रेलवे कॉलनी स्तिथ प्रसिद्ध संकटमोचन हनुमान मंदिर, बिहार बस स्टैंड स्तिथ हनुमान मंदिर, रुईधाशा स्थित महाकाल मंदिर सहित विभिन्न मठ-मंदिरों मे विशेष तैयारियां की गई। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल सहित अन्य हिन्दू संगठनों ने भव्य जुलूस निकाला है। रुईधाशा मैदान में शोभा यात्रा के स्‍वागत के लिए किए गए इंतजाम देखते ही बन रहे हैं। वही राम भक्तों ने डमरू बजाकर लोगों का स्‍वागत किया। रूईधाशा मैदान से निकली भव्य शोभा यात्रा जो की पूरे शहर का भ्रमण करते हुए भूतनाथ गौशाला मंदिर में पहुँच समाप्त हुआ जहा भक्तो के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। शोभा यात्रा को सफल बनाने हेतु बजरंग दल के जिला संयोजक सुनील तिवारी, एंजल कुमार, संतोष, विक्रम कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता बीते एक पखवाड़े से जूटे हुए थे। दूसरी तरफ़ जिला प्रशासन के द्वारा चौक चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।शहर के सभी मुख्य चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। ताकि विधि व्यवस्था में किसी तरह का व्यवधान नहीं पहुंचे। जिला प्रशासन के द्वारा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जहा तीन पालियों में पर्याप्त पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मनोज गट्टानी, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, बजरंग दल के जिला संयोजक सुनील तिवारी, समाजसेवी संजय जैन, रोहित चौधरी, आनंद कुमार सहित बड़ी संख्या में राम भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button