शक्तिपीठ मां वनदुर्गा मंदिर में वासंतिक चैती नवरात्र पर भव्य महाआरती संपन्न
Your message has been sent

बोलबा,सिमडेगा: आज सोमवार को झारखंड के प्रसिद्ध शक्तिपीठ एवं आस्था के केंद्र मां वनदुर्गा मंदिर में वासंतिक चैती नवरात्र महोत्सव के अवसर पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। चैत्र शुक्ल पंचमी तिथि के पावन अवसर पर मां स्कंदमाता की विशेष पूजा-अर्चना के साथ यह महाआरती ज्योतिष आचार्य संजय मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में पुरोहित परमेश्वर पांडा, अजय कुमार झा, पारसमणी दास, त्रिलोचन दास, शशि भूषण दास, पुरुषोत्तम दास और बद्रीनारायण पांडे द्वारा सामूहिक रूप से आरती एवं भजन-गायन किया गया। महाआरती के उपरांत भक्तों ने पुष्प अर्पित कर आरती ग्रहण की और श्रद्धा के साथ पूजा संपन्न की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रबंधन द्वारा भक्तों के बीच महाप्रसाद एवं मलाई सैंडविच का वितरण किया गया, जिसमें मंदिर सेवादार रौतिया बंधुओं का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा महिलाओं को सुहाग सामग्री, पुरुषों को अष्टगंध चंदन तथा बहनों को चुनरी भेंट की गई।इस पावन अवसर पर झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और बिहार से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और मां वनदुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति द्वारा जानकारी दी गई कि 24 मार्च 2026, मंगलवार को रात्रि 9:00 बजे से चंचल म्यूजिकल एवं कुंती ग्रुप द्वारा रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस आयोजन को सफल बनाने में मां वनदुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ज़हूरण रौतिया, सचिव जगरनाथ रौतिया सहित अरुण रौतिया, हरिराम रौतिया, कलिंदर रौतिया, केसरी रौतिया, रूपलाल रौतिया, बलराम रौतिया, गजेंद्र रौतिया, भोंदा रौतिया, शंकर रौतिया, देवकी, उर्मिला रौतिया, जानकी रौतिया, पद्मिनी रौतिया, कैलाश रौतिया, शशि कुमार और नीलांबर महतो समेत मालसाड़ा ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा। समिति ने इस सफल आयोजन के लिए ज्योतिष आचार्य संजय मिश्रा के योगदान की सराहना की है।



