Sagar Kumar special Reporter
JDU प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को ‘‘कार्यकर्ताओं के दरबार में माननीय मंत्री’’ कार्यक्रम में माननीय मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री श्री सुनील कुमार जी हुए सम्मिलित
महागठबंधन अपने जनाधार से 2024 व 25 में बिहार से भाजपा का सफाया करेगा: सुनील कुमार

21 फरवरी 2023, पटना।
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के निर्देश पर प्रदेश कार्यालय में सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने एवं जनसमस्याओं के समाधान हेतु होने वाले ‘‘कार्यकर्ताओं के दरबार में माननीय मंत्री’’ कार्यक्रम में बुधवार को माननीय मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री श्री सुनील कुमार सम्मिलित हुए और विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुन उनका समाधान किया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री अरुण कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

‘‘कार्यकत्ताओं के दरबार में माननीय मंत्री’’ कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री श्री सुनील कुमार ने कहा कि अवैद्य शराब कारोबारियों, निर्माताओं एवं सप्लायरों के विरुद्ध लगातार सख्ती से कार्रवाई हो रही है, जिसमें होली को देखते हुए विभाग एवं पुलिस और तेजी लायी है। बार्डर इलाकों में जांच के साथ ही चैकीदारी व्यवस्था को अत्यधिक चुस्त किया गया है तथा सम्बन्धित पेंडिंग वारंटो का त्वरित निष्पादन कराया जा रहा है। महिलाओं के कहने पर और सभी दलों की आम सहमति से बिहार में शराबबंदी लागू की गई थी। आज आवश्यकता है कि आम लोग भी सतर्क रहें और कहीं कोई गड़बड़ी देखें तो उसकी सुचना भी उच्चाधिकारी को दें।

www.kewalsach.com
सुनील कुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा वालों को चंद महीने से सारे काम में गलतियां ही नजर आ रही हैं, जबकि इन सभी कामों में वो स्वयं कुछ माह पूर्व तक बराबरी के सहभागी थे। उन्होंने कहा कि घटनाएँ तो सभी जगह होती ही रहती हैं, महत्वपूर्ण है उनका उद्भेदन, दोषियों या आरोपियों की गिरफ्तारी और इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। कुछ लोग अपनी राजनैतिक रोटी सेंकने के लिए बातों को तोड़ मरोड़ कर पेश करते और अनाप- शनाप बयानबाजी करते ही रहते हैं। उपेन्द्र कुशवाहा के जदयू छोड़ अलग पार्टी बनाने संबंधी एक सवाल पर कहा कि वो इस बार पार्टी में आए तो उन्हें पर्याप्त इज्जत दी गयी पर फिर भी चले गए। हमलोगों के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने इस संदर्भ में पर्याप्त जवाब दे दिया है, इसपर मेरे द्वारा टिप्पणी की कोई आवश्यकता ही नहीं है। बिहार में महागठबंधन अपने जनाधार के बलबूते 2024 एवं 2025 में भाजपा का सफाया कर देगा।



