ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पीरो:-कृषि व किसानों के विकास को सरकार कृतसंकल्प – राधाचरण।।…

गुड्डू कुमार सिंह:-पीरो। जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व विधान पार्षद राधाचरण साह ने कृषि के क्षेत्र में नीतीश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार कृषि व किसानों की बेहतरी के लिए कृतसंकल्प है। विधान पार्षद ने ये बातें रविवार को पीरो में महिन्द्रा ट्रैक्टर की नयी एजेंसी मारूति आटोमोबाइल के उद्धाटन मौके पर कही। श्री साह ने कहा कि नीतीश सरकार ने कृषि रोड मैप तैयार कर इस क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम शुरू किया है। हमारा मानना है कि कृषि क्षेत्र के विकास से ही बिहार की उन्नति संभव है। आज सूबे के किसान आधुनिक उपकरणों का उपयोग कर वैज्ञानिक तरीके से खेती कर रहे है। इसमें महिन्द्रा ट्रैक्टर की महत्वपूर्ण योगदान है। सही गुणवता, सर्व सुलभता व सही कीमत की वजह से अधिकांश किसानों की पसंद महिन्द्रा ट्रैक्टर ही है। मौके पर मौजूद अतिथियों का स्वागत महिन्द्रा ट्रैक्टर कंपनी के प्रतिनिधि अभय मणि व मारूति आटोमोबाइल के प्रोपराइटर मदन सिंह ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधान पार्षद लालदास राय, जिला परिषद के उपाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष हाकिम प्रसाद, जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय, कौशल कुमार विद्यार्थी, दयानिधि सिंह, राजेश कुमार सिंह मंटू, पैक्स अध्यक्ष बबन पांडेय, रमेश सिंह, अरविंद प्रताप सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, राजेन्द्र सिंह, विजय सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button