ताजा खबर

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद करें सरकार।…

कुणाल कुमार/पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने राज्य सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीद सुनिश्चित करने की मांग की है। भाकपा राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि पूरे राज्य में धान की कटनी अंतिम दौर में पहुंच गई है, लेकिन किसानों से पैक्स और व्यापार मंडल के द्वारा धान की खरीद नहीं की जा रही है। अभी तक राज्य में मात्र एक लाख 41 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। जो काफी चिंताजनक है। किसान बिचौलियों के हाथों 1500-1600 रुपये प्रति क्विंटल धान बेचने को मजबूर हैं। खरीद के आंकड़े देखने से लग रहा है अभी तक जो भी धान की खरीद हुई है, उसमें किसानों के बजाय अधिकांश धान गैर रैयत के नाम पर बिचौलियों से खरीदी गई है।
भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये और साधारण का 2320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। लेकिन बिहार के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान बिचौलियों के हाथों औने पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं। बिहार के धान प्रत्येक दिन दूसरे राज्य जा रहे हैं, बिहार के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल रहा है, लेकिन बिचौलिए और दूसरे राज्य के व्यापारियों की चांदी कट रही है। राज्य सरकार बिहार के किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद सुनिश्चित करते हुए किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने की गारंटी करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!