अपराधठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : खनन बंदी के बाद भी सरकारी राजस्व की हो रही है चोरी

पौवाखाली थाना क्षेत्र के सिमलबाड़ी बूढ़ी कनकई नदी से लगातार अवैध खनन जारी

किशनगंज, 27 जुलाई (के.स.)। फरीद अहमद, जिला के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पौवाखाली थाना क्षेत्र के सिमलबाड़ी बूढ़ी कनकई नदी से लगातार अवैध खनन जारी है। गौरतलब हो कि खनन बंद है इसके बावजूद भी खनन माफियाओं द्वारा नदी से अवैध खनन किया जा रहा है। अहले सुबह से लेकर दिनभर अवैध खनन का सिलसिला जारी रहता है। अवैध खनन कर कई ट्रैक्टरों द्वारा ले जाया जाता है लेकिन इसकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। अवैध खनन के कारण सरकारी राजस्व को भारी क्षति पहुंच रही है। वही सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाकर खनन माफिया अपना जेब भर रहे हैं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button