किशनगंज : आगामी 20 जनवरी को सरकार का आगमन को लेकर जदयू की अहम बैठक आयोजित।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, गुरुवार को जिला जदयू कार्यालय कबीर चौक में प्रस्तावित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा जो दिनांक 20 जनवरी 2023 को किशनगंज में है को लेकर जिला जदयू की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बिहार सरकार नौशाद आलम ने की। इस अवसर पर कोचाधामन के लोकप्रिय पूर्व विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष मुजाहिद आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो० बुलंद अख्तर हाशमी, पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम, कार्यालय प्रभारी जिला महासचिव रियाज अहमद, जिला महासचिव डा नजीरुल इसलाम, राज्य परिषद सदस्य नूर इसलाम, पूर्व ज़िला प्रवक्ता कमाल अंजुम, अति पिछड़ा जिलाध्यक्ष नूर मोहम्मद, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इंजीनियर मकसूद आलम, महिला जिलाध्यक्ष जानकी सिन्हा, व्यवसाय एवं उद्योग जिलाध्यक्ष मनोज जैन, युवा जिलाध्यक्ष मकसूद अंसारी, महादलित जिलाध्यक्ष बलराम दास, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के किशनगंज जिला उपाध्यक्ष आमीर मिनहाज, जिला सचिव फातमा बेगम, जिला कार्यकारिणी सदस्य रानी देवी, टेढ़ागाछ प्रखंड अध्यक्ष शाहिद आलम, ठाकुरगंज प्रखंड अध्यक्ष नजीरुल, किशनगंज प्रखंड अध्यक्ष मो० सुफियान सकील अख्तर एवं जदयू कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित पाये गये।
इस संबंध में पूर्व विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष मुजाहिद आलम ने कहा कि सीएम नितीश कुमार का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक कार्यक्रम है और मुख्यमंत्री के निर्देश पर जदयू के तमाम पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान पर नज़र है।