ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गीता जयंती समारोह आयोजित।।…

गुड्डू कुमार सिंह:-सहार भोजपुर। जिले के अन्धारी गांव में गीता जयंती समरोहपूर्वक मनाई गई। अगहन शुक्ल एकादशी को गीता जयंती मनाने की परंपरा रही है।गांव के आध्यात्मिक संत ब्रह्मचारी जी की स्मृति में यह आयोजन किया गया जिसमें सहार और तरारी प्रखंड के कई गांव के लोग शामिल हुए।
आयोजन अध्यात्म चिंतन मण्डल सहार अगिआंव प्रखण्ड और मानस मंडल तरारी प्रखण्ड के रामायण गीता के प्रेमियों ने किया था।इस आयोजन का आरंभ गीता पाठ से हुआ। अगले सत्र में भक्तिमय चर्चा हुई जिसमें लोगों गीता के सिद्धांतों पर चलना हर दौर में जरुरी बताया।आयोजन को भक्त संगीत और सामूहिक कीर्तन भजन से लोगों ने सरस बनाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बरमेश्वर तिवारी ग्राम सेदाहां,संचालन अवधेश राय ग्राम पुरहरा,वक्ताओं में रामाशीष सिंह ग्राम बंगौटी, रामवरण दास, उमा सिंह, बहुआरा, दीपन राय, ग्राम भटबिगहा, सुरेश चौबे ग्राम विसुनपुरा, राजेन्द्र शर्मा व्यास, ग्राम कोसियर, रामराज राम, ग्राम बड़कागांव, कृष्णा गिरी ग्राम खुटहां, राधामोहन पाठक, ग्राम दुलमचक सहित अन्यान्य सज्जनों की भागीदारी रही।कार्यक्रम में अन्धारी गांव के लोगों ने सुधि श्रोता के रुप मे भाग लिया और गांधी दर्शन और सर्वधर्म समभाव को अपनाने की समाज के लिए जरुरी बताया गया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन लेखक और पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता राजेंद्र पाठक ने किया।अन्धारी गांव के ग्रामीणों में रंगनाथ शर्मा,परशुराम राय,जगन्नाथ पाठक, रक्षा पाठक, सलाहुद्दीन अंसारी,भोला मिंयाँ, राजमोहन चौधरी, सहित कई लोगों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!