अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व० सहदेव प्रसाद यादव की 11वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव कमालपुर में मनाई गई..

स्व० सहदेव यादव ने विषम सामाजिक परिस्थिति के दौरान एक छोटे से गांव एवं कमजोर ग्रामीण पृष्ठभूमि के होने के बावजूद भी संवैधानिक अधिकारों एवम सामाजिक न्याय के लिए जो संघर्ष एवम आंदोलन चलाकर जो मुकाम हासिल किया वो अनुकरणीय एवम प्रेरणादायक है:-सुभाष यादवगया/शिवचन्द्र झा, आज दिनांक 15/06/2020 को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. सहदेव प्रसाद यादव जी की ग्यारहवीं पुण्यतिथि सादे समारोह में उनके पैतृक गांव कमालपुर में मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम स्व० सहदेव यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर की गई।तत्पश्चात उनके समाधि स्थल पर भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन निवेदित किया गया।उसके बाद गरीब एवं असहाय लोगो के बीच वस्त्र वितरण का कार्य किया गया। इसके साथ ही साथ कार्यक्रम में आगत सभी अतिथियों एवम ग्रामीणों को भोजन भी कराया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सहदेव प्रसाद यादव फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉo गोपाल कृष्ण ने की।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव श्री सुभाष यादव ने कहा कि स्व० सहदेव यादव ने विषम सामाजिक परिस्थिति के दौरान एक छोटे से गांव एवं कमजोर ग्रामीण पृष्ठभूमि के होने के बावजूद भी संवैधानिक अधिकारों एवम सामाजिक न्याय के लिए जो संघर्ष एवम आंदोलन चलाकर जो मुकाम हासिल किया वो अनुकरणीय एवम प्रेरणादायक है।उनका किया हुआ कार्य हम सभी नौजवान पीढ़ी के लोगों को हौसला प्रदान करता है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजद प्रखंड अध्यक्ष श्री बिनोद शर्मा, केसपा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्री अनिल यादव, जलालपुर मखिया प्ररिनिधि श्री बिरेन्द्र दुबे, पैक्स अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, प्रोo सुखदेव यादव, विजय यादव, अवधेश यादव, छात्र नेता सुधीर यादव, आनंद यादव, चंद्रशेखर राय, लालदेव यादव, बिरेन्द्र कुमार राय, सरपंच सरयू यादव, रिकी यादव, शैलेन्द्र कुमार मंटू यादव सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button