ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

चप्पा-चप्पा गूंज उठा जय श्रीराम के जयकारों से, जय श्री राम के जयघोष से भक्तिमय हुआ नगर पंचायत गड़हनी….

गुड्डू कुमार सिंह –गड़हनी ललाट पर पीला चंदन भगवा रंग की गमछी पगड़ी और हाथ में भगवा ध्वज के साथ हजारों की संख्या में युवाओं की टोली जब नगर पंचायत गड़हनी में निकली तो पूरा नगर पंचायत जय श्री राम के जयघोष से गूंजने लगा। वृहस्पतिवार को श्री रामनवमी महोत्सव शोभा यात्रा समिति के बैनर तले हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।इस दौरान अगिआंव इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह सर्किल इंस्पेक्टर पिरो दयानंद प्रसाद गड़हनी थाना प्रभारी राजीव कुमार रंजन व चरपोखरी थाना प्रभारी निकुंज भूषण पवना थाना अध्यक्ष सुरेश सिंह


जे एस आई-राजाराम प्रसाद पी एस आई रूपेश कुमार पी एस आई पुष्कर कुमार पी एस आई शिवानी कुमारी पी एस आई अंजनी कुमारी, एस आई कुमार गौरव ए एस आई अशोक कुमार आजाद पी एस आई मोहन कुमार पी एस आई अनुपम कुमारी सहित दर्जनों पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखी।सबसे पहले पुरानी बाजार शिव मंदिर परिसर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का विधिवत पूजा अर्चना की गई।उसके बाद जुलूश शिव मंदिर से निकलकर उत्तरपटी बिचली पट्टी होते आरा सासाराम मुख्य पथ सहिला नदी तक पहुँचा।उसके बाद यादव टोली,महाजन टोली धोबी मुहल्ला होते गड़हनी गोला पहुँचा।जहां से हजारों राम भक्त ब्लॉक रोड स्थित काली मंदिर से वापस होते हुए शान्ति नगर होते

गड़हनी स्टेशन पहुचे।जहां से नई बाजार ठाकुर बाड़ी में शोभा यात्रा का समापन किया गया। वहीं शोभा यात्रा के दौरान उत्साहित युवाओं की टोली चप्पा-चप्पा गूंजेगा श्रीराम के जयकारों से, पूरा भारत भर जाएगा राम के दीवानों से, एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्री राम.. की जयघोष करते हुए पैदल चल रह थे। वहीं शोभा यात्रा में युवाओं द्वारा निकाला गया झांकी आकर्षक का केंद्र बना रहा।शोभा यात्रा में नगर पंचायत गड़हनी के विभिन्न जगहों पर ग्रमीणों द्वारा शरबत पानी तो कही फल वितरित किया जा रहा था।मौके पर पूजा समिति के संरक्षक नगर पंचायत गड़हनी के उप मुख्य पार्षद सुनय कुमार परमार वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अविनाश राव वार्ड पार्षद मुन्ना कुमार राम प्रेम चंद यादव

भिखारी राम जीप प्रतिनिधि देवेंद्र यादव प्रमुख विमल कुमार यादव छोटन सिंह सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।शोभा यात्रा को सफल बनाने में कमिटी के अध्यक्ष शंकर गुप्ता महासचिव रवि कुमार बंटी सचिव राहुल सिंह मुख्य सलाहकार पत्रकार मुरली मनहोर जोशी कोशाध्यक्ष भीम सोनी उपाध्यक्ष सुमन चौरसिया समर गुप्ता संयोजक भगवान प्रसाद मुन्ना बाबा दीपक ओझा धर्मेन्द्र केशरी सक्रिय कार्यकर्ता गौतम कुमार राहुल सोनी बंटी राठौर सुदामा प्रसाद लड्डू रजक सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button