राजनीति

20 मई के श्रमिकों की आम हड़ताल का भाकपा का पूर्ण समर्थन।…

कुणाल कुमार/पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने एटक सहित केंद्रीय मजदूर संगठनों के आह्वान पर 20 मई 2025 को आयोजित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है। भाकपा राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मजदूरों पर थोपे जा रहे चार लेबर कोड के विरुद्ध यह आम हड़ताल आयोजित है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने हड़ताल का पूर्ण समर्थन देने का फैसला लिया है। पार्टी ने सभी इकाइयों से हड़ताल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने और बिहार में इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है।
भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार ने 44 श्रम कानून को संशोधित करते हुए कोरोना काल में लॉक डाउन के दौरान चार श्रमिक कोर्ड लाई है। यह मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला है। मोदी सरकार के कार्यकाल में मजदूरों के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। काम के घंटे आठ से बढ़ाकर 12 घण्टे करने की तैयारी है। सार्वजनिक कंपनियों का निजीकरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुनाफे में चल रही सार्वजनिक कंपनियों को कौड़ी के भाव अपने मित्रों को सौंप रहें हैं। मजदूरों की छटनी हो रही है। उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में 50 लाख से ज्यादा पद रिक्त पड़े हुए हैं।
भाकपा राज्य सचिव ने बिहार की जनता से केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 20 मई को आयोजित आम हड़ताल को सफल बनाने और हड़ताल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button