ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : DM के द्वारा विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से पूरे मतगणना परिसर का स्वयं किए निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

DM  डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से पूरे मतगणना परिसर का स्वयं निरीक्षण किया गया। बिना वैध पहचान पत्र और प्राधिकार पत्र के मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं करने देने के संबंध में विधि व्यवस्था के प्रभारी आफाक अहमद, डीसीएलआर और पुलिस उपाधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया गया।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, पंचायत आम निर्वाचन 2021 पांचवे चरण टेढ़ागाछ प्रखंड में हुए दिनांक 24 अक्टूबर के मतदान उपरांत कड़ी सुरक्षा के बीच सभी छः पदो की मतगणना कृषि उत्पादन बाजार समिति में बनाए गए मतगणना केंद्र पर प्रातः 8 बजे निर्धारित समय पर प्रारंभ हुई। पंच और सरपंच पद के मतपत्र के माध्यम से मतदान हुआ था, जिसकी मतगणना का तृतीय चक्र प्रक्रियाधीन है। इसी प्रकार अन्य सभी पद का वोटिंग ईवीएम के माध्यम से हुआ था, जिसकी मतगणना का सातवा चक्र समाप्त हो चुका है। कई पंचायत में ईवीएम से हुए मतदान वाले पद का परिणाम बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसे संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के माध्यम से घोषित किया जायजा। जिला परिषद के दोनो प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना समाप्त हो गई है, जो दस चक्र में संपन्न हुआ।परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, किशनगंज डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा कि पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ मतगणना हेतु जिला प्रशासन कृत संकल्पित है। स्थल की सुरक्षा व्यवस्था हेतु दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्त किए गए है। उक्त जानकारी डीपीआरओ किशनगंज श्री रंजीत कुमार ने दी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button