राज्य

नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं सांसद श्री उपेन्द्र यादव ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री डॉ. सी.पी. ठाकुर से पटना स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद। इस दौरान भारत-नेपाल दोनों देशों के मैत्री संबंधों व विकास पर चर्चा हुई। साथ ही उन्हें डॉ. ठाकुर ने अपनी आत्मकथा “आशा और विश्वास एक यात्रा” पुस्तक भेंट किया।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार में नेपाल के कारण आने वाली बाढ़ के दीर्घकालिक समाधान पर चर्चा हुई। साथ ही नेपाल के जनकपुर में भारत सरकार के मदद से एम्स खोलने एवं अन्य कई विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान डॉ. प्रभात कुमार तथा डॉ. पी.के. ठाकुर भी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!