ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ का हुआ गठन अभिषेक सिंह बने बिहार कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

मनीष कुमार कमलिया-बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कांग्रेस पार्टी के नीतियों और विचारों को आमजन में पहुंचाने और श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व को मजबूती देने के लिए अभिषेक सिंह को बिहार प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित तीन सदस्यीय कमिटी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से गठित किया है। जिसमें अध्यक्ष अभिषेक सिंह के अलावे दो उपाध्यक्ष डॉ. बिश्वनाथ पासवान, मुकेश कुमार चौधरी और एक महासचिव मोहम्मद नदीम खान को मनोनीत किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!