ताजा खबर

मुस्लिम महिला के चेहरे से मुख्यमंत्री के द्वारा जबरिया हिजाब हटाया जाना महिलाओं का अपमान है: और देश के संविधान में निहित धार्मिक आजादी को छीनने की साजिश है : एजाज अहमद

मुकेश कुमार/बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा नियुक्ति पत्र देते समय मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब हटाया जाना महिलाओं का अपमान है । और कहीं ना कहीं मुस्लिम समाज के प्रति एनडीए सरकार की जो सोच क्या है,ये स्पष्ट रूप से सामने आ गया।और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा और आरएसएस को खुश करने की राजनीति में लग गये हैं।

भारत के संविधान में सभी धर्म के लोगों को अपने-अपने धार्मिक परंपरा और रीति रिवाज का पालन करने की आजादी है । उसको जबरिया मुख्यमंत्री के पद पर बैठा हुआ व्यक्ति जब ऐसा कृत्य करता है तो ऐसा लगता है कि अब पूरी तरह से बिहार में संघ के विचारधारा पर आधारित सरकार चल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐसे कृत्य के लिए माफी मांगे, क्योंकि इन्होंने पूरे महिला समाज का अपमान किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!