प्रमुख खबरें

*शिवानी ने प्राप्त किया स्वर्ण*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान परिषद सचिवालय की सहायक अवर मार्शल सुश्री शिवानी कुमारी ने दिनांक 15.12.2025 को पटना में आयोजित अखिल भारतीय असैनिक सेवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 1500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया । इसके पूर्व शिवानी ने दिनांक 13.12.2025 को इसी प्रतियोगिता के 800 मीटर स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया था ।

माननीय सभापति, बिहार विधान परिषद श्री अवधेश नारायण सिंह नें स्वर्ण पदक जीतने पर शिवानी कुमारी को बधाई दी और कहा कि इस प्रतिभावान खिलाड़ी ने परिषद सचिवालय के साथ साथ बिहार का भी मान बढ़ाया है। यह बिहार सरकार के खेलों की प्रोत्साहन नीति की सफलता है कि राष्ट्रीय स्तर की सभी प्रतियोगिताओं में राज्य का प्रतिनिधित्व बढ़ता जा रहा है।

शिवानी कुमारी एक प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और उन्होंनें विगत वर्षों में कई राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक प्राप्त किया है।

सभापति महोदय ने आशा व्यक्त किया कि शिवानी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भी राज्य और राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करें। उन्होंने शिवानी कुमारी लिये आशिर्वचन एवं शुभकामना व्यक्त की और सभी आवश्यक मदद का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!