किशनगंज : केदारनाथ यात्रा के लिए शहर से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष व भाजपा जिला महामंत्री के नेतृत्व में 26 श्रद्धालुओ का पहला जत्था हुआ रवाना।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, 11वें ज्योर्तिलिंग भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज पूरे विधि विधान से तीर्थयात्रियों के लिए खुल गए हैं। शुक्रवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सह वार्ड सँ०-12 के पार्षद प्रतिनिधि कुमार विशाल उर्फ डब्बा और भाजपा जिला महामंत्री राजेश गुप्ता के नेतृत्व में 26 श्रद्धालुओं का जत्था केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। जिसमे वार्ड संख्या 12 की पार्षद गायत्री साहा, मंजू साहा, पोम्पी साहा, पार्वती बिस्वास, भाजपा जिला महामंत्री राजेश गुप्ता, रत्ना देवी, भाजपा नगर मंत्री सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अनील सिंह, वार्ड नं०-30 के पार्षद दीपाली सिंह, विकाश कुमार गुप्ता, बंटी चौहान, मोहन ठाकुर, राखी सिंह, राज कुमारी देवी, रंजीत रामदास, रीमा रामदास, रतन कुमार साहा, शालिनी कुमारी, एकता कुमारी, रौनक साहा, रणवीर सिंह, युवराज सिंह, साक्षी कुमारी, डुग्गु चौहान, शहित लुसी कुमारी आदि केदारनाथ धाम के किशनगंज रेलवे स्टेशन से रवाना हुए। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सह वार्ड सँ०-12 के पार्षद प्रतिनिधि कुमार विशाल उर्फ डब्बा ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर के कपाट सुबह 06 बजकर 26 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुल गए है। तीर्थयात्री चार धाम जाने के लिए ऋषिकेश में पंजीकरण कराना हैं।
वही भाजपा जिला महामंत्री राजेश गुप्ता ने बताया कि परंपरा के अनुसार भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंच चुकी है। यह 02 मई को श्री केदारनाथ के शीतकालीन निवास ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए रवाना हुई थी और केदारनाथ धाम पहुंचने से पहले विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, श्री गौरीमाई मंदिर, फाटा और गौरीकुंड सहित कई पड़ावों पर रुकी थी। केदारनाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया है। श्री गुप्ता ने बताता की 04 मई को बारिश और बर्फबारी के बावजूद मंदिर प्रसाशन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।