ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

-पीरो:-होली व शब्बे बरात को लेकर फ्लैग माँर्च।।…

गुड्डू कुमार सिंह:-पीरो।होली एवं शब्बे ए बरात त्यौहार एक साथ होने तथा पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने को ले सोमवार को अनुमंङल पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार ,अनुमंङल पुलिस पदाधिकारी राहुल सिंह के नेतृत्व में पीरो बाजार में पुलिस फ्लैग मार्च कर शांति का संदेश दिया। इससे पूर्व पुलिस क्षेत्र के दोनों समुदायों के बुद्धिजीवियों के साथ मिलकर कई स्थानों पर शांति समिति की बैठक कर चुकी है। फ्लैग मार्च बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल सिंह ने कहा की दोनों समुदाय के लोग पर्व को आपसी भाई चारे के साथ मनाएं। पर्व के दौरान डीजे बजाने तथा अश्लील फूहड़ गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। कृपाकर कोई व्यक्ति या समाज कानून का उलंघन नहीं करें। पुलिस ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में सामूहिक होली गायन, मटका फोड़ या कोई अन्य आयोजन करने से मनाही की गई है। पर्व के दौरान किसी अनचाहे व्यक्ति पर रंग या गुलाल नहीं डालने का निर्देश जारी किया गया है। जबकि नशा कर उपद्रव करने वालों से पुलिस सख्ती से निबटने को तैयार है। प्रशासन के द्वारा पर्व को लेकर सुरक्षा व रूट मैप तैयार कर लिया गया है। अशांति फैलाने वाले सतर्क किया गया। अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहने की बात कही गई। मौके परअनुमंङल पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार अनुमंङल पुलिस पदाधिकारी राहुल सिंह ,एलटीएफ प्रभारी गोपेश नारायण थानाध्यक्ष नन्दकिशोर सिंह गुरूशरण दास ,शिवरंजन पासवान,सअनी यसोरजन कुमार ,पुअनी आपराजिता कुमारी नूर आलम आजाद ,अविनाश कुमार ,दिपक कुमार सहित सैकडो पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!