प्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़

कोईलवर – छपरा मार्ग में हुआ भयंकर भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत की खबर , केवल सच ने 2 घंटे पहले ही दुर्घटना की जताई थी आशंका।

सागर कुमार / कुमार केके सिंह

https://fb.watch/jqXvsE3Mk1/   सागर कुमार /के के सिंह

कोईलवर – छपरा मार्ग में हुआ भयंकर भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत की खबर , केवल सच मैं 2 घंटे पहले ही दुर्घटना की जताई थी आशंका।

 

बडहारा / भोजपुर
दिनांक 22 मार्च 2023

बड़हरा थाना अंतर्गत बबुरा चेकपोस्ट के 1 किलोमीटर पहले लगभग शाम के समय छपरा से आ रही एक ट्रक ने एक बाइक सवार को धक्का मार दिया जिस वजह से मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए और सूत्रों के अनुसार उनकी मृत्यु हो चुकी है परंतु इस मृत्यु की पुष्टि केवल सच नहीं करता है।
बबूरा चेक पोस्ट पर तैनात एएसआई राजकुमार सिंह
ने काफी सूझबूझ का परिचय देते हुए चेक पोस्ट को संभाले रखा था परंतु कोईलवर छपरा मार्ग जाम होने की वजह से सारी गाड़ियां निकलने की होड़ में थी और उसी क्रम में यह भयंकर दुर्घटना हो गई।
दुर्घटना होने से आसपास के ग्रामीण काफी उग्र हो गए और कुछ लोगों का कहना है कि भीड़ द्वारा पुलिस वाहन को भी छतिग्रस्त किया गया।
चेक पोस्ट पर तैनात मजिस्ट्रेट भी ग्रामीणों का गुस्सा देखकर चलते बने। केवल सच
सच के कैमरे पर घटना के 2 घंटे पहले हमने उस रोड में अनहोनी होने की आशंका व्यक्त की थी और दुर्भाग्य से वह सच हो गया यह प्रशासन की नाकामी और लापरवाही का परिणाम है।
बताते चलें कि केवल सच लगातार सहार थाना से लेकर डोरीगंज थाना तक अवैध बालू ढुलाई करने वाले ओवरलोडेड बालू ले जाने वाले बड़े बालू माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं।
केवल सच के माध्यम से लगातार इस रोड में हम ओवरलोडेड ट्रक का आवाजाही, पासिंग करने वाले दलाल और रात हो या दिन हर समय बिना चालान की गाड़ियां पास होते हुए लगातार हम दिखाते आ रहे हैं और केवल सच ने पहले भी दावा किया था कि इस रोड में अवैध और ओवरलोडेड बालू का जो धंधा बालू माफियाओं के द्वारा लगातार किया जा रहा है उससे भविष्य में बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है और आज केवल सच के खबर पर मुहर लग गई।
हम यह चाहते नहीं है कि उस रोड में आम जनता को कोई परेशानी हो इस वजह से आम जनता के हित को देखते हुए लगातार हम लोग केवल सच के कैमरे पर उस रोड की हकीकत को दिखा रहे हैं कि किस प्रकार उस क्षेत्र के थानेदार उस क्षेत्र के खनन पदाधिकारी और डीटीओ के अधिकारी बालू माफियाओं के सामने पस्त पड़े हुए हैं।
केवल सच जब जब अपने कैमरे पर बालू माफियाओं को दिखाती है उस के दूसरे दिन खनन के पदाधिकारी छापा करते हैं और बड़ी मात्रा में गाड़ियों को पकड़ते हैं इस क्रम में कई गाड़ियां पकड़ी गई और कई करोड़ रुपए चालान वसूले गए परंतु फिर भी पता नहीं किस के सह पर बालू माफिया अवैध और ओवरलोडेड बालू ढोने से बाज नहीं आ रहे हैं।

घटना के संबंध में हमने डीएसपी टाउन भोजपुर से बात की लेकिन उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दिया उसके बाद हमने घटना के संबंध में थाना प्रभारी बड़हरा से भी बात करके जानकारी ली ।
उक्त घटना के संबंध में हमने
एसपी भोजपुर से भी बात की तो उन्होंने घटना के बारे में जो जानकारी उनके पास थी वह जानकारी दिया और कहा कि इस पर व्यापक सभी जिलों की सम्मिलित बैठक करके कोई व्यापक और स्थाई हल निकालना होगा।
इसमें केवल सच की राय यह है कि उक्त समस्या का स्थाई निदान निकालना अति आवश्यक है अन्यथा भविष्य में इस प्रकार की और भी घटनाएं होंगी और बिहार पुलिस से और सरकार से यह आग्रह है कि इस क्षेत्र में वाले जितने भी पदाधिकारी हैं उन सब की संपत्ति की जांच होनी चाहिए क्योंकि अवैध पासिंग कराने वालों से इनकी सांठगांठ की भी बात खुलकर स्पष्ट रूप से सामने निकल कर आ रही है।

Related Articles

Back to top button