ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गड़हनी-उर्बरक की किल्लत व कालाबाजारी को ले 6 दिसम्बर को प्रखंड मुख्यालय पर किसान देंगे धारणा।।..

गुड्डू कुमार सिंह -गड़हनी । स्थानीय बिस्कोमान पर उर्बरकखाद ,यूरिया खाद की किल्लत व कालाबाजारी को ले 6 दिसम्बर को किसान सामाजिक कार्यकर्ता सह फ्रेंड्स ऑफ़ आनंद के सचिव अशोक सिंह के नेतृत्व में प्रखंड

मुख्यालय पर एक दिवसीय धारणा का किया गया ऐलान।इस संबंध में शुक्रवार को बिडिओ को एक ज्ञापन सौपा गया।सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सिंह ने कहा कि रवि फसल की बुआई का समय निकल रहा है लेकिन राज्य सरकार व केंद्र सरकार किसानों को उर्बरक उपलब्ध कराने में फेल है।बता दे कि प्रखंड में 15 दिनों से कोई उर्बरक नही है।किसान बाजारों पर दर दर भटक रहे है और शाम को खाली हाथ घर लौट पड़ते है।खाद (उर्बरक) नही मिलने से किसानों में काफ़ी आक्रोश है।उन्होने सभी किसानों से अपील किया है कि 6 दिसम्बर को प्रखंड मुख्यालय पर धारणा में काफी संख्या में शामिल हो।ज्ञापन सौपने वालो मे अशोक सिंह, प्रेम प्रदीप कुमार, उपेन्द्र सिंह, रमेश सिंह, राजेश सिंह, रामनाथ सिंह, रविशंकर चौबे, सुदर्शन तिवारी, कुमार अरविन्द सिंह सहित दर्जनों किसान शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!