ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

फसल अवशेष प्रबंधन को ले नुक्कड नाटक के माध्यम से पथार सहित अन्य कई गाँव मे किसानो को किया गया जागरूक।।…

गुड्डु कुमार सिंह :-गड़हनी (भोजपुर)। प्रखण्ड के काउप पंचायत अन्तर्गत पथार काउप बालबाँध सहित धंधौली गाँव मे फसल अवशेष प्रबंधन के तहत खेतो मे पराली नही जलाने को लेकर नुक्कड नाटक के माध्यम से किसानो को किया गया जागरूक। सहायक तकनीकि प्रबंधन अधिकारी रत्नेश कुमार तिवारी के द्वारा किसानों को बताया गया कि फसल अवशेष खेतो में नही जलाना चाहिए।खेतो में फसल अवशेष जलाने से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।साथ ही कहा कि खेतो में पराली जलाने से मिट्टी के पोषक तत्व व कीटाणु भी नष्ट हो जाते है और मिट्टी की उर्वरक क्षमता कम हो जाती है।फसल अवशेषों को कम्पोस्ट बनाकर खेतो में डाले जिससे मिट्टी उपजाऊ होगा।उन्होने किसानों को गेहू दलहन मशरूम सहित अन्य कई फसलो की बुआई करने की कई टिप्स दिया।वहीं कृषि समन्वयक राजीव कुमार ने कहा कि खेतो मे पराली जलाने पर किसानो का रजिस्ट्रेशन समाप्त कर दिया जायेगा और उन्हे कृषि से संबंधित योजनाओ का कोई भी लाभ ने नही मिल पायेगा।इस मौके पर किसान सलाहकार अनिल कुमार सिंह, देवकुमार सिंह श्रीराम सिंह सविता नन्द मिश्र कमलेश कुमार सिंह अभिषेक सिंह बिसेन लक्ष्मण सिंह मुनमुन सिंह कौशल कुमार मिश्र राज नारायण सिंह राम बचन सिंह राधे श्याम सिंह सहित अन्य कई किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!