ब्रेकिंग न्यूज़

दनियावां बाईपास 30ए परियोजना के निर्माण से जुड़े किसानों ने आर्बिट्रेशन के कार्य में तेजी लाने का अनुरोध किया है।

 त्रिलोकी नाथ प्रसाद तदनुसार जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने किसानों की भावनाओं से प्रमंडलीय आयुक्त पटना को अवगत कराने तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया । उन्होंने जनहित में किसानों से परियोजना निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने परियोजना से जुड़े किसानों की समस्या, शिकायत सुनने एवं उनसे सीधा संवाद स्थापित कर समाधान करने हेतु हिंदी भवन सभागार में किसानों के साथ बैठक की। विदित हो कि पंचाट की घोषणा होने के उपरांत सक्षम प्राधिकार के द्वारा ही विधिसम्मत रूप से आदेश निर्गत किये जाते हैं। इस मामले में भी पंचाट की घोषणा हो चुकी है तथा प्रावधान / नियम के अनुरूप सक्षम प्राधिकार प्रमंडलीय आयुक्त के स्तर से ही निष्पादन किया जाना है। किसानों ने

जिलाधिकारी से आर्बिट्रेशन मामले का तेजी से निष्पादन कराने का अनुरोध किया जिसे जिलाधिकारी ने स्वीकार करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त को किसानों की भावनाओं से अवगत कराने का भरोसा दिया। सभी किसानों ने जिलाधिकारी की सकारात्मक पहल के प्रति अपनी पूरी संतुष्टि प्रकट की। जिलाधिकारी ने किसानों से जनहित में परियोजना के निर्माण कार्य में सहयोग करने तथा बाधा नहीं डालने की अपील की।

साथ ही जमीन से संबंधित त्रुटिपूर्ण कागजातों में सुधार हेतु गुरुवार को शिविर के माध्यम से अंचलाधिकारी दनियावां को कर्मचारी एवं अन्य सहयोगी कर्मी के साथ उपस्थित रहकर निष्पादन करने का निर्देश दिया। इस शिविर में भूमि सुधार उप समाहर्ता को भी उपस्थित रहने तथा निष्पादन करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि दनियावां बाईपास निर्माणाधीन एनएच 30ए में जिन किसानों की जमीन गई है उनके द्वारा आवासीय योग्य भूमि के अनुरूप मुआवजा राशि की मांग की जा रही है जिस पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में किसानों की समस्या/शिकायत से अवगत होने तथा समाधान हेतु बैठक आयोजित की गई । बैठक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार अनुमंडल पदाधिकारी पटना सिटी सहित परियोजना से जुड़े कई किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!