विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।…..

गुड्डु कुमार सिंह-गडहनी। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय गडहनी के सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह महिला प्रवेक्षिका संघ (गोप गुट) के जिलाध्यक्ष श्रीमति शकुन्तला कुमारी की अध्यक्षता मे सम्पन्न किया गया।समारोह का संचालन सेविका अनिता यादव पूजा कुमारी एवं किरण कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।एक ओर नवपदस्थापित परियोजना पदाधिकारी श्रीमति आभा कुमारी का स्वागत किया गया वहीं वर्तमान सीडीपीओ श्रीमति सीमा कुमारी को सेविकाओ द्वारा फूलमाला अंगवस्त्र बुके आदि देकर अश्रुपूर्ण माहौल में भावभीनी विदाई दी गई।वहीं सेविकाओ द्वारा मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी कर्मियों को सम्मानित किया गया।विदाई समारोह को संबोधित करते हुए सीडीपीओ सीमा कुमारी ने कहा कि सरकारी कर्मियों का तबादला एक नियमित प्रक्रिया है जो उन्हें उत्कृष्ट से उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा देता है। नए जगह पर कार्य करने का अवसर मिलता है।नए मित्र मिलते हैं नई पहचान बनती है। उन्होंने सभी कर्मियों व सेविकाओ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वहीं कार्यक्रम के अन्तिम दौर मे महिला प्रवेक्षिका ललिता देवी ने स्वागत गान सह विदाई गीत गाकर भाव विभोर कर दिया।मौके सेविका सीमा तिवारी, गीता कुमारी, सावित्री कुमारी, आशा सिन्हा, शीला कुमारी, अर्चना कुमारी शमीमा खातुन, इशरत जहाँ सहित केन्द्र के सभी सेविकायें उपस्थित रही।