प्रमुख खबरें

रिंग रोड से रोजगार तक, समृद्धि यात्रा ने मुजफ्फरपुर को दी तेज विकास की रफ्तार – हिमराज राम

त्रिलोकी नाथ प्रसाद ।जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम ने सोशल संवाद करते हुए कहा कि समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर जिले को विकास की कई ऐतिहासिक सौगातें देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि वे केवल घोषणा की राजनीति नहीं, बल्कि धरातल पर बदलाव की राजनीति करते हैं। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कभी बड़े-बड़े खोखले वादे नहीं किए, लेकिन जो कहा उसे करके दिखाया, और उसी का परिणाम है कि आज बिहार का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है।

आज बिहार में सड़क से लेकर स्कूल तक, गांव से लेकर शहर तक, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगारकृहर क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। विशेषकर बेटियों की शिक्षा, महिलाओं की आत्मनिर्भरता और युवाओं के रोजगार के क्षेत्र में बिहार ने एक नई पहचान बनाई है। यह बदलाव केवल बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सम्मान, आत्मविश्वास और समृद्धि की सौगात है।
मुजफ्फरपुर जिले में ₹853 करोड़ की लागत से कुल 172 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन, शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया गया। इनमें ₹212 करोड़ की 47 योजनाओं का उद्घाटन, ₹194 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹447 करोड़ की लागत से 36 योजनाओं का कार्यारंभ शामिल है। यह आंकड़े अपने आप में इस बात का प्रमाण हैं कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार योजनाओं को कागज से निकालकर जमीन पर उतारने का काम करते हैं।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुजफ्फरपुर जिले की 27,628 जीविका स्वयं सहायता समूहों को ₹406 करोड़ की बैंक वित्तीय सहायता प्रदान की गई। जीविका दीदियों ने स्वयं स्वीकार किया कि इस सहायता से उनका आत्मसम्मान बढ़ा है और वे आर्थिक रूप से मजबूत हुई हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिहार के विकास में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और सरकार हर संभव सहयोग करती रहेगी।
स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट विजन रखा है-सभी प्रखंडों में सीएचसी को स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल में और जिला अस्पतालों को सुपर स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल में विकसित किया जाएगा। नए मेडिकल काॅलेजों में पीपीपी माॅडल लागू होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में डाॅक्टरों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा, ताकि सुलभ और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित की जा सकें।
रोजगार और उद्योग को लेकर सरकार का लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट है। अगले पाँच वर्षों में युवाओं को बड़े पैमाने पर नौकरी और रोजगार देने का संकल्प लिया गया है। उद्योग लगाने वालों को विशेष आर्थिक पैकेज, सभी जिलों में औद्योगिक सुविधाएँ और स्टार्टअप नीति के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है, महिलाएँ सशक्त हो रही हैं, युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं और आने वाला समय औद्योगिक क्रांति, रोजगार और समृद्धि का समय साबित होगा। इसी विश्वास और संकल्प के साथ हम सभी बिहार को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!