स्व० जॉर्ज फ़र्नान्डिस की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि- RLM
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/पटना:- आज दिनांक राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी की ओर से महान विचारक एवं प्रेरणास्त्रोत एवं समाजवादी पार्टी नेता स्व० जॉर्ज फ़र्नान्डिस की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया |
इस मौके पर RLM पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, श्री मदन चौधरी ने कहा कि स्व० जॉर्ज फ़र्नान्डिस का जीवन सत्य, न्याय और मानव मूल्यों के लिए समर्पित रहा | उन्होंने अपने विचारों लेखन एवं कर्मो के महामय से समाज को नई दिशा दी और कमजोर व वंचित वर्गो के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की उनका संघर्षशील जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है |
RLM पार्टी यह मानती है कि उनके सिद्धांत मूल्य और सामाजिक चेतना आज हमारे मार्गदर्शक है आज उनकी पुण्यतिथि पर हम यह संकल्प लेते हैं कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे इस अवसर पर सुभाष चंद्रवंशी, स्मृति कुमुद, सिम्मी कुमारी, अनिता कुशवाहा, खुर्शीद अहमद, चौधरी वसंत पटेल, मोहन यादव, संत सिंह कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, राम शरण कुशवाहा, डॉ० विरेन्द्र दांगी, आलोक कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, विनोद कुमार पप्पू, सौरभ सागर, रजनीश कुमार, सुशील सिंह, मन्टू यादव, राजन कुमार स्वतंत्र, संजीव कुमार बबलू, ब्रजमोहन सिन्हा, नीतिश कुशवाहा, अमित कुशवाहा, पप्पू मेहता, शक्ति सिंह, संतोष कुशवाहा, सुनील कुमार सिंह, मुन्ना चौधरी, सुदामा यादव आदि पार्टी के पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया |



