ज्योतिष/धर्मझारखंडताजा खबरप्रमुख खबरेंराज्य

दुर्गा पूजा : ढाकी पुरूलिया से आते हैं और माहौल को आनंदमय बना देते हैं

वर्ष 1965 से दुर्गा पूजा का आयोजन कर रहे हैं जगन्नाथनगर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति राजेंद्र भवन सेक्टर 2 के सदस्य


रांची : जगन्नाथनगर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति राजेंद्र भवन सेक्टर 2 इस वर्ष दुर्गा पूजा का अपना 59वां वर्ष मनाने जा रही है। इस पूजा की शुरूआत 1965 में हुई थी। इस वर्ष समिति द्वारा दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन अपने चरम पर है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मूर्तिकार जगदीश पाल यहां भव्य मूर्ति बना रहे हैं। यहां ढाकी पुरूलिया से आते हैं और माहौल को आनंदमय बना देते हैं। साज-सज्जा और पंडाल निर्माण साईं डेकोरेटर्स डोरंडा के द्वारा किया जा रहा है। विद्युत साज सज्जा सचिव लाइट एवं साउंड द्वारा किया जाएगा। इस साल समिति की ओर से काल्पनिक मंदिर का प्रारूप बनाया जा रहा है। आधुनिकता के बावजूद यहां बंगाली परंपरागत पूजन पद्धति और भक्तिभावना का निर्वाह निष्ठापूर्वक किया जाता है। यहां के स्थानीय लोगों के हृदय में यहां के प्रति गहरी आस्था है। नव पत्रिका प्रवेश से लेकर विजयादशमी तक भक्तजन देवी दुर्गा के पूजन कार्यक्रम में भाग लेकर यहां की शोभा बढाते हैं और मनोकामना सिद्ध करते हैं। 20 अक्टूबर को इस पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा एवं पारंपरिक महालया का आयोजन संंगीतायन द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक दिन शाम को मां की आरती के बाद यहां रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 22 अक्टूबर को 1 बजे भोग निवेदन के बाद शाम में संंधी पूजा में बलिदान का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें भक्तों की बड़ी भागीदारी सदा होती आ रही हैं एवं शाम को धुनिची डांस का आयोजन किया जाता है। 23 अक्टूबर को महानवमी पर विशेष नर नारायण सेवा दोपहर 1.30 बजे से किया जाएगा और शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मां की प्रतिमा का विर्सजन 24 अक्टूबर को किया जाएगा। पूजा समिति में अधिकतम वरीय सदस्य अपनी मेहनत से इस पूजा को सफल बनाने की कोशिश करते हैं एवं युवा सदस्याें को हौसला बढ़ाते हैं। समिति के अध्यक्ष स्वराज मुखर्जी, सचिव गौतम पात्रा और कोषाध्यक्ष प्रणव साव हैं। समिति के संयुक्त सचिव मानस बनर्जी ने कहा कि इस माध्यम से समिति सबके कल्याण आरोग्य, एश्वर्य और सुख शांति की कामना करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!