नगर पंचायत गडहनी के वार्ड 10 मे बरसात का पानी लगने से वार्ड वासियों की बढी परेशानी।….

गुड्डू कुमार सिंह:-गडहनी। नगर पंचायत गडहनी के वार्ड संख्या 10 मे बरसात का पानी का जमाव होने से वार्ड वासियों की परेशानी बढ गई है।बताया गया कि नालियों की साफ सफाई नही होने से बरसात की पानी तो दुर नाली का पानी भी नही निकल पा रहा है।मुख्य पार्षद कुबु निशा समस्या का समाधान करने की बजाए वार्ड वासियों पर ही दोषारोपण करते नजर आ रही है।
वहीं वार्ड 6 के पार्षद माधुरी देवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि वार्ड पार्षद ग्रुप से प्राप्त विडिओ के माध्यम से जानकारी मिली की गड़हनी नगर पंचायत का विकास कार्य इसलिए रोका गया है की वार्ड पार्षद आपस में मिलते जुलते हैं, बैठक करते हैं।उन्होने कहा कि मुख्य पार्षद द्वारा बैठक की पुरी सच्चाई जाने बिना साफ-सफाई एवं विकास कार्य को बाधित करने कि बात बिडियो मे मुख्य पार्षद स्वयं उद्घोषित कर रही हैं।
जिससे उनकी मानसिकता एवं वार्ड पार्षदों के प्रति भेदभावपूर्ण कार्यशैली झलकती है।जो निःसंदेह मुख्य पार्षद की विफलता को दर्शाता है।मुख्य पार्षद द्वारा अपनी विफलता का ठिकरा वार्ड पार्षदों के नाम फोडा जा रहा है।