ताजा खबरदेशप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

नरेंद्र मोदी जी के द्वारा कर्तव्य परायणता को प्राथमिकता देने के उदाहरण के रूप में द्रौपदी मुरमू जी को राष्ट्रपति बनाया गया – संतोष पाण्डेय

 

केवल सच- पलामू

पाटन  – किशनपुर मे सम्मानित सभी स्थाई  मंडल पदाधिकारी दिनांक 21 जुलाई 2022 को समय 4:00 बजे राष्ट्रपति चुनाव परिणाम के उपरांत देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति आदरणीय द्रोपति मुर्मू जी के राष्ट्रपति बनने के अवसर पर बीजेपी किशुनपुर मंडल में द्रोपति मुर्मू जी के फोटो वाला बैनर के साथ मंडल में निवास करने वाले आदिवासी बंधुओं के साथ मिलकर जीत का उत्सव मनाने का कार्यक्रम हुआ है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री संतोष पांडे के नेतृत्व में हुआ मंडल अध्यक्ष संतोष पांडे ने कहा की द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना एक कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति को पुरस्कृत करने के समान है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने यह साबित कर दिया कि जो कर्तव्य परायण होते हैं वह उनकी लिस्ट में सबसे ऊपर होते हैं।  इस जीत के जश्न में मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष श्रीकांत तिवारी, उमेश सिंह , जिला कोषाध्यक्ष शुभम क्रांति, पाटन मंडल अध्यक्ष संजय सिंह , मंडल संयोजक सब्यसाची उपाध्याय ,मंडल मीडिया संयोजक चंदन कुमार दुबे सद्रु मियां और भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!