ब्रेकिंग न्यूज़

*पटना :-बिहार के आर्थिक-सामाजिक विकास में डा. शैवाल गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान-सुशील मोदी*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-राज्य के प्रमुख अर्थशास्त्री, आर्थिक-सामाजिक मामलों के जानकार व बुद्धिजीवी डा. शैवाल गुप्ता के निधन पर पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद सुशील कुमार मोदी ने गहरा शोक व्यक्ति करते हुए कहा है कि डा. गुप्ता के निधन से बिहार को अपूरणीय क्षति हुई है।

श्री मोदी ने कहा कहा है कि प्रतिवर्ष आम बजट से पूर्व वित्त विभाग की ओर से प्रकाशित होने वाली आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट डा. गुप्ता और उनकी संस्था ‘आद्री’ के विशेषज्ञों द्वारा ही बिहार के विभिन्न आर्थिक व सामाजिक मानदंडों के गहन अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता था। उनकी संस्था आद्री की बिहार ही नहीं राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान है। अर्थ विशेषज्ञ व बुद्धिजीवी होने के नाते डा. गुप्ता की भी राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति थी।

डा. गुप्ता की पहल पर ही वित्त आयोग को सर्वदलीय प्रतिवेदन देने की परम्परा शुरू हुई, जिसमें बिहार के विभिन्न मुद्दों को रेखांकित कर आयोग से धन की मांग की जाती थी। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों चाहिए, इसपर भी डा. गुप्ता ने एक प्रमाणिक दस्तावेज तैयार कर इस मांग को बल दिया था। इसके अलावा आईजीसी (इंटरनेशनल ग्रोथ संेटर) की स्थापना कर डा. गुप्ता राष्ट्रीय, अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सेमिनार आदि आयोजित करते रहे हैं। आर्थिक-सामाजिक मुद्दों पर उनकी टिप्पणी का विशेष महत्व होता था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!