ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*राजनीतिक हक और अधिकार के लिये विश्व कायस्थ महासम्मेलन होगी : डा. नम्रता आनंद*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा-जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) की बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा कि कायस्थों के राजनीतिक अधिकारों तथा राजनीति में उनकी उपेक्षा के विरोध में व्यापक स्तर पर आवाज बुलंद करने के लिए आगामी 19 दिसंबर को नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में विश्व कायस्थ महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विश्व कायस्थ महासम्मेलन ‘उम्मीदों का कारवां’ के जरिए देश में कायस्थ राजनीति की दशा और दिशा तय करेगी, साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों द्बारा राजनीति में कायस्थों की लगातार की जा रही उपेक्षा के विरोध में व्यापक स्तर पर आवाज बुलंद की जाएगी। डॉ नम्रता ने कहा कि आज के दौर में कायस्थ जाति संगठित नही होने से अपने हक को सही तरीके से हासिल नही कर पा रही है। इसके लिए हम सब को साथ आना चाहिए। उक्त बातें उन्होंने एक वार्ता के क्रम में बताई।

उन्होंने यह भी बताया कि जीकेसी का विस्तार दुनिया भर में है और इसके विस्तार के लिए कार्यक्रम के माध्यम से समाज को एकत्रित किया जा रहा है। कायस्थ समाज के लोगों के योगदान को याद करते हुए संगठित करना और अपने अस्तित्व को मजबूत कर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ना है। उन्होंने विश्व कायस्थ महासम्मेलन में भाग लेने के लिए कायस्थ समाज को आमंत्रित किया और कहा कि इस बार लड़ाई निर्णायक और महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी को किसी भी प्रकार के ‘कितु-परन्तु’ को छोड़कर एकजुट होने की है।
———

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button