ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*पटना की डा. नम्रता आनंद को मिला महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा,पटना (नयी दिल्ली), 27 मार्च ::पटना की नम्रता आनंद को महादेवी वर्मा की जयंती के अवसर पर नई दिल्ली स्थित सत्याग्रह मंडप, गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, राजघाट परिसर में जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में “महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान” से 26 मार्च (शनिवार) को सम्मानित किया गया।

डॉ नम्रता आनंद राजकीय- राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत समाज सेविका और शिक्षिका हैं। डॉ नम्रता को यह सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए दिया गया है।

डा. नम्रता आनंद ने आज बताया कि महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान दिये जाने पर खुशी है और इसके लिये जीकेसी का शुक्रिया अदा करते है। उन्होंने कहा कि महादेवी वर्मा सम्मान मिलना मेरे लिए गौरव की बात है। खुशी होती है कि मेरा काम लोगों को पंसद आ रहा है। समाज में रिकॉग्नेशन मिल रहा है।

डा. नम्रता सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका और जीकेसी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। वे शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वर्ष 2004 में राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सेवा में किये गये उत्कृष्ठ कार्य के लिये राष्ट्रीय यूथ अवार्ड सम्मान से भी सम्मानित हो चुकी है। वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार की सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान भी मिला था। वर्ष 2008 में इन्होंने दीदीजी फाउंडेशन की नीवं रखी थी जिसके बैनर तले जल जीवन हरियाली, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, पर्यावरण, स्वच्छता, तंबाकू विरोधी अभियान, साक्षरता, रक्तदान, पल्स पोलिया प्रतिरक्षण, कोरोना जागरूकता, महिला सशक्तीकरण, विकलांग लोगों के पुर्नवास समेत कई सामाजिक कार्य किये, जिसके लिये उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिली।

डा. नम्रता पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से भी जुड़ी हुई हैं और मध्य प्रदेश के बक्सवाहा जंगल को बक्सवाहा तक आंदोलन करने जाती रही हैं। सामाजिक संगठन रोटरी क्लब में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं। पटना के कुरथौल स्थित फुलझड़ी गार्डेन में संस्कारशाला और एक पुस्तकालय की स्थापना भी की है। जहां गरीब और स्लम एरिया के बच्चों का निःशुल्क शिक्षा, संगीत, सिलाई-बुनाई और डांस का प्रशिक्षण दिया जाता है।
———

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button