District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : डीएम ने किया महात्मा गांधी स्मारक प्लस टू स्तरीय उच्च विद्यालय आर एस अररिया का औचक निरीक्षण।

अररिया/अब्दुल कैय्यूम, डीएम श्रीमती इनायत खान द्वारा लगातार सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू करने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही साथ डीएम के दिशा निर्देश में सभी जिला स्तरीय एवं वरीय पदाधिकारियों द्वारा भी विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जिलाधिकारी द्वारा महात्मा गांधी स्मारक प्लस टू स्तरीय उच्च विद्यालय आर एस अररिया का औचक निरीक्षण किया गया। जहां छात्रों से रूबरू होकर पठन-पाठन की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त किए। साथ ही साथ विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण के क्रम में संबंधित प्रधानाध्यापक को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। वहीं उक्त विद्यालय के निरीक्षण के उपरांत पर्यवेक्षण गृह अररिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विधि विवादित किशोरों से खान-पान एवं अन्य आवश्यक प्राप्त सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किए। कर्मियों की उपस्थिति पंजी तथा भंडार गृह एवं बच्चों के क्लास रूम तथा पठन-पाठन की जायजा लिया गया। मौके पर उपस्थित संबंधित पदाधिकारी एवं संचालक को निर्देशित किया गया कि नियमानुसार किशोरों को निर्धारित मीनू के अनुसार खाना एवं पर्यवेक्षण गृह का नियमित रूप से साफ-सफाई कराने हेतु निर्देशित किया गया। मौके संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button