ज्योतिष/धर्मझारखण्डताजा खबरराज्य

विश्रामपुर के आरसीआईटी कॉलेज परिसर से कांवर शोभा यात्रा निकाली गई – डॉ ईश्वर सागर

नवेंदु मिश्र

बिश्रामपुर – सावन के प्रथम सोमवारी पर विश्रामपुर के आरसीआईटी कॉलेज परिसर में स्थित अष्टभुजी व शिव-पार्वती मंदिर से कांवर शोभायात्रा निकाली गयी। कलश शोभायातत्रा को भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी व नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम ने संयुक्त रूप से भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। कांवरिया चार किलोमीटर पैदल चल कर भालुहि खुटिसोत नदी तट गये। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरकर वापस मंदिर पहुंचे। धार्मिक अनुष्ठानों के बीच शिव-पार्वती सहित सभी देवी-देवताओं के प्रतिमाओं का जलाभिषेक किया गया। मंदिर प्रबंधन द्वारा भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया था। जिसमे सैकड़ो श्रद्धलुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी ने कहा कि भक्ति से शक्ति मिलती है। भक्ति से मिले शक्ति को हमेशा सदकार्यो में लगाना चाहिये। मौके पर कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!