ज्योतिष/धर्मताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़योजनाराजनीतिराज्यविचार

मर्यादा में रहते हुए शांतिपूर्ण तरीके से शोभा यात्रा को सफल बनाएं :- डॉ ईश्वर सागर

केवल सच – पलामू

प्रखंड एवं पांडू प्रखंड में रामनवमी के उपलक्ष में बजरंगी सेना के द्वारा शोभायात्रा निकाला गया इन दोनों प्रखंडों में शोभा यात्रा के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने पूजा अर्चना कर झंडा दिखाकर बजरंगी सेना को शोभा यात्रा के लिए रवाना किया।
श्री चंद्रवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अगुवाई कर रहे हैं और इस शोभायात्रा में जितने भी हमारे बजरंगी भाई आए हुए हैं आप लोग इस तरह शोभा यात्रा को सफल बनाएं मर्यादा में रहते हुए शांतिपूर्वक तरीके से शोभायात्रा में शामिल होकर सफल बनाएं पांडु और उंटारी प्रखंड के लोगों को लगे बजरंगी सेना राम के आदर्शों को मानने वाले हैं हम जो भी काम करें मर्यादा से हटकर ना करें मर्यादा में रहते हुए शोभा यात्रा को सफल बनाएं अगले वर्ष इससे भी भव्य तरीके से शोभायात्रा निकाली जाएगी हमसे जो भी सहयोग बनेगा हम आपको करने के लिए तैयार हैं जय जय श्री राम।
इस मौके पर भाजपा के पलामू जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव उंटारी प्रखंड के मंडल अध्यक्ष सुशील ठाकुर पांडू प्रखंड के मंडल अध्यक्ष प्रेम सागर सिंह दामोदर प्रसाद यादव अटारी प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह एवं हजारों हजार की संख्या में बजरंगी सेना उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button