District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : नियमित टीकाकरण पर्यवेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डा. देवेंद्र कुमार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किया गया सम्मानित 

जिलाधिकारी और सिविल सर्जन ने की सराहना

किशनगंज, 21 दिसंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, नियमित टीकाकरण अभियान में बेहतर क्रियान्वयन और सटीक पर्यवेक्षण के लिए किशनगंज ने राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. देवेंद्र कुमार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिले के लिए गौरव का क्षण है और स्वास्थ्य विभाग की मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। जिले ने न केवल टीकाकरण के लक्ष्यों को पूरा किया, बल्कि इसके सटीक और प्रभावी पर्यवेक्षण में भी अपनी श्रेष्ठता साबित की। इस बड़ी उपलब्धि पर जिलाधिकारी विशाल राज ने कहा कि किशनगंज ने टीकाकरण के हर चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि सटीक योजनाओं और गहन पर्यवेक्षण से बेहतरीन परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। डा. देवेंद्र कुमार और उनकी टीम ने जिले को गौरवान्वित किया है। यह सम्मान हर स्वास्थ्यकर्मी की मेहनत का परिणाम है। सिविल सर्जन डा. राजेश कुमार ने कहा कि पर्यवेक्षण का सही ढांचा ही किसी भी अभियान को सफल बनाता है। किशनगंज ने इस सिद्धांत को बखूबी अपनाया। नियमित टीकाकरण की सफलता और इसके सही पर्यवेक्षण ने जिले को राज्य स्तर पर मान्यता दिलाई है। यह टीम की लगन और नेतृत्व क्षमता का उदाहरण है। इस सम्मान से किशनगंज का नाम उन पांच जिलों में शामिल हुआ, जिन्होंने टीकाकरण पर्यवेक्षण में विशेष उपलब्धि हासिल की। राज्य स्तर पर किशनगंज, लखीसराय, पटना, सहरसा, और मुंगेर को इस सम्मान से नवाजा गया।
सिविल सर्जन डा. राजेश कुमार ने बताया कि किशनगंज में नियमित टीकाकरण और इसके सटीक पर्यवेक्षण के कारण कई सकारात्मक प्रभाव सामने आए हैं। जैसे-बच्चों को खसरा, पोलियो, और डिप्थीरिया जैसी घातक बीमारियों से बचाने में सफलता। नवजात और शिशु मृत्यु दर में महत्वपूर्ण गिरावट।गर्भवती महिलाओं को टेटनस और अन्य बीमारियों से बचाने के लिए सटीक टीकाकरण। टीकाकरण कार्यक्रमों के माध्यम से समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. देवेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि जिले में 100% टीकाकरण कवरेज सुनिश्चित हो। इसके साथ ही प्रत्येक सत्र का सही और पारदर्शी पर्यवेक्षण किया जाए, ताकि किशनगंज स्वास्थ्य सेवाओं में नए मानक स्थापित कर सके। यह सम्मान न केवल किशनगंज जिले के लिए, बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। स्वास्थ्य विभाग इस उपलब्धि को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button