किशनगंज : परिवार नियोजन कार्यक्रम में बेहतर योगदान देने वाले चिकित्सकों एवं कर्मियों को किया गया सम्मानित।

जनसंख्या वृद्धि रोकने को लेकर अस्थायी साधनों का प्रयोग जरूरी : सिविल सर्जन
- जिले में सबसे अधिक डॉ उर्मिला कुमारी ने 271 महिलाओं का किया सफलतापूर्वक बंध्याकरण।
किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिला स्तरीय परिवार नियोजन कार्यक्रमों में बेहतर योगदान देने वाले अधिकारी एवं कर्मियों को सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को सम्मानित किया गया। सिविल सर्जन डॉ कौशल किशोर ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण संबंधी उपायों को बढ़ावा देने के लिये सरकार द्वारा मिशन परिवार विकास अभियान संचालित किया जा रहा है। कुल प्रजनन दर, प्रति महिला बच्चों की कुल संख्या में कमी, आधुनिक गर्भनिरोधों के उपयोग को बढ़ाने, गर्भनिरोधक साधनों की सामुदायिक स्तर पर पहुंच सुनिश्चित कराने व परिवार नियोजन के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ाने देना इसका उद्देश्य है।
जिले में परिवार नियोजन संबंधित उपायों को बढ़ावा देने के लिये जिला स्वास्थ्य विभाग सतत प्रयासरत है। सिविल सर्जन ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कुल प्रजनन दर, प्रति महिला बच्चों की कुल संख्या में कमी, आधुनिक गर्भनिरोधों के उपयोग को बढ़ाने, गर्भनिरोधक साधनों की सामुदायिक स्तर पर पहुंच सुनिश्चित करने एवं परिवार नियोजन के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से कुल प्रजनन दर की सूची में शामिल बिहार में मिशन परिवार विकास की शुरुआत की गयी है। जिसके माध्यम से जनसंख्या वृद्धि रोकने को लेकर विभिन्न प्रकार के अस्थायी तौर पर संसाधनों का प्रयोग कर काफ़ी हद तक रोका जा सकता है। जिले के सभी प्रखंडों में परिवार नियोजन से संबंधित विभिन्न तरह के आयामों को धरातल पर उतारने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मियों की भूमिका काफ़ी महत्वपूर्ण मानी जाती है। ठाकुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को महिला बंध्याकरण में बेहतर कार्य, बहादुरगंज को पीपीएस, किशनगंज स्वास्थ्य केंद्र इंटरवल आईयूसीडी एवं सदर अस्पताल को पुरुष बंध्याकरण में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिय स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, स्टाफ़ नर्स, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं को सिविल सर्जन के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया है।
जिसमें मुख्य रूप से सदर अस्पताल की महिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उर्मिला कुमारी ने 271 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण किया है। वहीं सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अनवर आलम को 02 पुरुषों के सफलतापूर्वक बंध्याकरण, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रिजवाना तबस्सुम को 60 महिलाओं का प्रसव उपरांत सफलतापूर्वक बंध्याकरण, एएनएम रमा विश्वास के द्वारा 210 एमपीए-अंतरा निवेश, एएनएम स्नेहलता कुमारी को 1051 योग्य दम्पति को गर्भनिरोध के साधन का उपयोग के लिए, एवं 10 आशा को परिवार नियोजन कार्यक्रम में बेहतर कार्य के लिए अवार्ड दिया गया है।



