ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : इंडोर स्टेडियम में पंचायत आम निर्वाचन 2021 के सफल संचालन हेतु कार्यरत सामग्री कोषांग का DM ने किया निरीक्षण।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत-सह-जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा ज़िला मुख्यालय अवस्थित इंडोर स्टेडियम में, पंचायत आम निर्वाचन 2021 के सफल संचालन हेतु कार्यरत सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा मतदान कर्मियों के लिए तैयार किये गए सामग्री बैग का मिलान चेकलिस्ट से किया गया। साथ ही, वोटिंग कंपार्टमेंट और दस्तावेजों एवं प्रपत्रों का अवलोकन कर नोडल पदाधिकारी, सामग्री कोषांग को सभी आवश्यक सामग्रियों को संबंधित प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से व्यवस्थित रूप से ससमय उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त अवसर पर जिला पदाधिकारी के साथ साथ नोडल पदाधिकारी सामग्री कोषांग आफाक अहमद तथा सामाग्री कोषांग में कार्यरत अन्य पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button