ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बिहार बस स्टैंड परिसर में यातायात पुलिस चौकी का डीएम एवं एसपी ने किया विधिवत उद्घाटन, हाईवे पेट्रोलिंग वाहन को झंडा दिखाकर किया गया रवाना।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह,किशनगंज बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर शुक्रवार को डीएम डा. आदित्य प्रकाश और एसपी डा. इनामुल हक मेगनू ने फीता काटकर यातायात पुलिस चौकी का उदघाटन किया। इसके बाद डीएम व एसपी ने आधुनिक उपकरणों से लेस मोबाइल गश्ती बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम डा. आदित्य प्रकाश ने कहा कि जाम की समस्या से निदान के लिए यातायात पुलिस चौकी का निर्माण किया गया है। इसके अलावे शहर में दो और यातायात पुलिस चौकी का निर्माण किया जाएगा। बहुत जल्द गांधी चौक और फलचौक के समीप एक यातायात पुलिस चौकी खोला जाएगा। बहुत जल्द यातायात थाना किशनगंज मे खुलेगा। जिसको लेकर विभागीय पहल शुरु की जाएगी। यातयात थाना खुलने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगा। वहीं एसपी डा. इमानुल हक मेगनू ने बताया कि लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस चौकी खोला गया है। शहर में दो और यातायात पुलिस चौकी भी खोला जाएगा। यातायात पुलिस चौकी में फिलहाल इंस्पेक्टर स्तर के एक पुलिस पदाधिकारी की तैनाती गई गई है। साथ ही दो दर्जन पुलिस जवान की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। पुलिस चौकी में 24 घंटा पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। हाईवे या आसपास दुर्घटना होने पर एंबुलेंस का इंतजार ना कर मोबाइल बाइक पुलिस तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाएंगे। शहर में गश्ती के लिए आधुनिक उपकरण लगे पैंथर मोबाइल की शुरुआत की गई है। कुल 10 बाइक हैं। ये सभी बाइक आधुनिक उपकरणों से लैश हैं। इन सभी बाइक पर फास्ट ट्रेट कीट उपलब्ध हैं। छोटी मोटी दुर्घटना पर पुलिसकर्मी फास्टट्रैक देकर उन्हें अस्पताल पहुंचाएंगे। इन बाइकों पर जीपीएस भी लगे हुए हैं। इनकी निगरानी वरीय पुलिस अधिकारी करेंगे। पैंथर मोबाइल पूरे शहर का गश्त लगाएगी। यातायात पुलिस चौकी तो खोल दिया गया। लेकिन जाम की समस्याओं से निपटने के लिए जनसहयोग भी आवश्यक है। लोगों को स्वयं भी जागरूक होना पड़ेगा। इस दौरान एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी, मुख्यालय डीएसपी अजित प्रताप सिंह चौहान, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष हीरा पासवान, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, सर्किल इंस्पेक्टर श्याम किशोर यादव, इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु, यातायात प्रभारी विनय कुमार सिंह, पार्षद मोहम्मद कलीमुद्दीन, देवेन यादव, शफी अहमद आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!