पटना जिला अंतर्गत गेहूं अधिप्राप्ति का कार्य सुचारू रूप से जारी है। इस जिला में 35000 मीट्रिक टन लक्ष्य के विरुद्ध 7179 किसानों से 26914.169मे. टन(996.821 Lot)(76.90%) गेहूं का क्रय किया गया

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –अब तक कुल 531554838 रू. का भुगतान कर दिया गया है जो 100% है। कुल 301 चयनित पैक्स/ व्यापार मंडल है जिसमें 289 पैक्स तथा 12 व्यापार मंडल है। राज्य खाद्य निगम को कुल गेहूं की आपूर्ति 21668.060 मे. टन(802.521 Lot) की गई है। राज्य खाद्य निगम से पैक्स को 146968196 रू. का भुगतान किया गया है।
गेहूं अधिप्राप्ति की अनुमंडलवार स्थिति इस प्रकार है
बाढ़ अनुमंडल में 1197 किसानों से 5903.854 मेट्रिक टन गेहूं का क्रय किया गया।
मसौढ़ी अनुमंडल में 1546 किसानों से 4576.650 मेट्रिक टन गेहूं का आग्रह किया गया।
पालीगंज अनुमंडल में 1447 किसानों से 5989 .336 मीट्रिक टन गेहूँ का क्रय किया गया।
पटना सिटी अनुमंडल अंतर्गत 524 किसानों से 1728.895 मीट्रिक टन गेहूं का क्रय हुआ।
पटना सदर अनुमंडल अंतर्गत 600 किसानों से 2233.984 मैट्रिक टन गेहूं का क्रय हुआ।
दानापुर अनुमंडल अंतर्गत 1865 किसानों से6481.450 मेट्रिक टन गेहूं का किया गया।