अपराध

अपराध:-3 हिरोईन तस्कर गिरफ्तार ।…

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा-भोजपुर जिले के बिहियाँ थाना क्षेत्र अंतर्गत48 ग्राम हिरोईन एवं 218 पुड़िया, कट-21 ग्राम तथा नगद 1,78,400/- रूपये के साथ 03 हिरोईन तस्कर गिरफ्तार।

दिनांक-06.02.2024 को मध्य रात्रि में  गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अवैध मादक पदार्थ हिरोईन के कारोबारी ग्राम तेघरा थाना-बिहियों में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिकी कर रहे हैं।

उक्त आसूचना पर  त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगदीशपुर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, बिहियॉ थाना, पु०अ०नि० रामस्वरूप राम सी०ए०आई०टी० टीम जगदीशपुर तथा थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम तेघरा में हिरोईन तस्कर के घर पर रेड /छापामारी कर 03 हिरोईन तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा विधिवत् तलासी लिया गया तो उसके पास से 48 ग्राम एवं 218 पुड़िया हिरोईन तथा कट-21 ग्राम नगद -1,78,400 (एक लाख अस्सी हजार) रूपया बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम। (i) उपेन्द्र प्रसाद ततवा, पिता ब्रहमेश्वर प्रसाद ततवा, सा०-तेघरा, थाना-बिहियों, जिला-भोजपुर (ii) बिरेन्द्र प्रसाद ततवा, पिता ब्रहमेश्वर प्रसाद ततवा, सा०-तेघरा, थाना-बिहियाँ, जिला-भोजपुर (ii) कौशल्या देवी, पति-उपेन्द्र प्रसाद ततवा, सा०-तेघड़ा, थाना-बिहियों, जिला-भोजपुर। बताया जा रहा है

इस संबंध में बिहिया थाना कांड सं0-29/24 दिनांक-07.02.24 धारा-8 (सी0)/21 (बी) / 29 NDPS एक्ट दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।  जिला-भोजपुर ।

भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव द्वारा दी गई जानकारी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!