District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : कोचाधामन प्रखंड स्थित +2 उच्च विद्यालय, सोंथा का जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने किया निरीक्षण।

मूलभूत सुविधाओं समेत शिक्षण कार्य को लेकर डीएम दिखे गंभीर।किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिले के कोचाधामन प्रखंड स्थित +2 उच्च विद्यालय, सोंथा का गुरुवार को जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने निरीक्षण किया। अचानक डीएम के उच्च विद्यालय, सोंथा पहुंचने पर विद्यालय पठन पाठन की स्थिति नगण्य पाई गई। डीएम के निरीक्षण के दौरान कोई भी बच्चा क्लास रूम में नहीं पाया गया। विद्यालय भ्रमण कर निरीक्षण के क्रम में कतिपय बच्चे पुस्तकालय में उपस्थित थे। मूलभूत सुविधाओं समेत शिक्षण कार्य को लेकर डीएम गंभीर दिखे। विशेषकर जिलांतर्गत विद्यालय के नियमानुसार संचालन पर प्रायः डीएम स्वयं रुचि लेकर वर्ग संचालन शिक्षको की उपस्थिति को मॉनिटर करने हेतु औचक रूप से विद्यालय निरीक्षण करते है। शिक्षा विभागीय अधिकारियों के कार्यशैली पर भी अप्रसन्नता प्रकट करते हुए विद्यालय में नियमित भ्रमण का निर्देश दिए गए है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button