District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : नल जल योजना के नाम पर महालूट, शहर के प्रायः वार्ड में पानी लोगे के घरों में जाने के बजाए सड़क पर बह रहा है-आबिद हुसैन RTI, कार्यकर्ता सह समाजसेवी।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, नल जल योजना के नाम पर लूट मचा हुआ है। कुछ माह पहले पाइप बिछाने का कार्य हुआ और अब लबालब स्वक्छ जल सड़क पर बहते हुए नजर आ रहा है। गुरुवार को रुईधाशा वार्ड 23 के पूर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सह आरटीआई कार्यकर्ता आबिद हुसैन उर्फ फूल बाबू ने कहा कि शहर के प्रायः वार्ड में पानी लोगे के घरों में जाने के बजाए सड़क पर बह रहा है। बहे क्यों नही बिना इंजीनियर के देख रेख में खुदाई हुआ जहाँ 4 फिट गढ्ढा होना चाहिए वहाँ 2 फिट पर ही काम चल जा रहा है। जब ओवरलोड वाहन गुजरता है तब पाइप दवाब में आकर फट जाता है और पानी सड़क पर लोगे के घरों में घुस जा रहा है। आबिद ने बताया कि नल जल योजना से सम्बंधित सूचना, सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत विभाग से मांग किया गया है पर काफी समय हो गया आज तक सूचना हमे उपलब्ध नही कराया गया है। आबिद ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का महत्वकांक्षी योजना है जल नल योजना। मुख्यमंत्री जी को भी पता होना चाहिए कि जिले में बैठे अधिकारी कैसे कार्य को करवा कर वाहवाही लुटाते है। जिस वक्त पाइप बिछाया जा रहा था उसी वक्त बोला भी गया था मिस्त्री और मुंशी व इंजीनियर को की गढ्ढा बहुत कम हो रहा है पाइप फट सकता है और वही हुआ। आबिद ने कहा कि मैं जल नल योजना का उच्च स्तरीय जांच की मांग करता हूँ कि इस्टीमेट के मुताविक कार्य किया गया है या इस्टीमेट को रद्दी टोकरी में डाल अपना मन मुताबिक किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!