जिलाधिकारी श्री कुमार रवि ने कृषि टास्क फोर्स सहित जल जीवन हरियाली अभियान की समीक्षा बैठक हिंदी भवन स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में की तथा संबंधित अधिकारियों को अपने विभागीय दायित्व का निष्पादन पूरी जवाबदेही से सरकारी निर्देश के अनुरूप ससमय पूरा करने एवं लक्ष्य के अनुसार उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद जल जीवन हरियाली सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस अभियान के तहत जिला अंतर्गत कुल 149 तालाबों, 143 आहरों, एवं 552 पइनों का जीर्णोद्धार किया गया है। भूमिगत जल स्तर को बेहतर करने हेतु 2696 सोख्ता का निर्माण जल निकायों के समीप किया जा चुका है इसके अतिरिक्त 1386 सरकारी भवनों पर छत वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण किया जा चुका है। अब तक कुल 12 चेक डैम का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।
पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण एक महत्वपूर्ण अवयव है जिसके तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में लगभग 6लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं।
मृदा की गुणवत्ता बनाए रखने एवं जल के उपयोग को न्यूनतम किए जाने में टपक सिंचाई एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने का कार्य कृषि विभाग के द्वारा किया जा रहा है जिसके तहत अब तक कुल 540 एकड़ भूमि टपकन सिंचाई के तहत लाई जा चुकी है तथा लगभग 17000 एकड़ भूमि जैविक कृषि का कार्य किया जा रहा है।
परंपरागत जल निकायों के जीर्णोद्धार के अतिरिक्त जल संरक्षण हेतु निजी भूमि पर नए जल स्रोतों का निर्माण भी इस अभियान के तहत किया जा रहा है जिसके तहत अब तक कुल 231 नए जल स्रोतों का निर्माण किया गया है। इन जल स्रोतों के माध्यम से जहां एक और जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है तो दूसरी ओर मत्स्य पालन के द्वारा लोगों को वैकल्पिक रोजगार भी प्राप्त हो रहे हैं। पटना जिला अंतर्गत दुल्हिन बाजार में जल जीवन हरियाली के तहत मनरेगा में सराहनीय एवं उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।
वित्तीय वर्ष 2019 -20 में दुल्हन बाजार प्रखंड में मनरेगा अंतर्गत सभी पंचायतों में आर्थिक स्वावलंबन के 28 खेत पोखरी मछली पालन हेतु निर्माण का लक्ष्य रखा गया एवं सेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट में शामिल किया गया। दुल्हिन बाजार प्रखंड में अब तक 15 से अधिक खेत पोखरी का निर्माण कराया जा चुका है जिससे मत्स्य पालन द्वारा किसानों को काफी फायदा हो रहा है। इन किसानों से प्रभावित होकर दुल्हन बाजार प्रखंड में जल जीवन हरियाली अभियान के तहत कई किसानों ने अपने खेतों में तालाब का निर्माण कर मछली पालन कर रहे हैं।
बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा में पाया गया कि रबी आच्छादन के तहत जिला अंतर्गत गेहूं में 71%, मक्का में 40% आच्छादन, चना में 74 % आच्छादन हुआ है।
जल जीवन हरियाली अभियान के तहत 13 प्रखंडों के 18 समूह में कुल चयनित किसानों की संख्या 1365 है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पटना जिला अंतर्गत 157624 किसानों को लाभान्वित किया गया है।
जिलाधिकारी ने लघु सिंचाई लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग पंचायत सहित कई अन्य विभागों के कार्यों में तेजी लाने एवं कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।