ताजा खबर

*इनर व्हील क्लब ऑफ मौर्या में डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन का विजिट, कई सेवा परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/इनर व्हील क्लब ऑफ मौर्या द्वारा यो चाइना के सफायर हॉल में डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन का विजिट आयोजित किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन रश्मि गुप्ता ने क्लब द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों का निरीक्षण किया साथ कुछ प्रोजेक्ट को उनके द्वारा करवाया गया।

क्लब के द्वारा बनाये गए महुआबाग गर्ल्स हाई स्कूल में वाटर स्टेशन बनवाया गया उसका उद्घाटन किया।

कैंसर के बच्चों के लिए जो अपनी गंभीर बीमारी के कारण स्कूल की पढ़ाई छोड़ने पर बेबस हो जाते है उनके लिए एक अस्पताल में पढ़ने के लिए उचित किताबों से भर कर लाइब्रेरी अलमीरा दिया।

एक अंडर प्रिविलेज स्कूल शिशु निकेतन में सभी बच्चों को स्पोर्ट्स / महत्वपूर्ण उत्सवों में पहनने के लिए टीशर्ट दिया।

नशा मुक्ति केंद्र में भी बच्चों की छूटी पढ़ाई कोंध्यान में रखे हुए केंद्र को एक लाइब्रेरी अलमीरा दिया।

ट्रांसजेंडर को महीने भर का राशन उपलब्ध कराया।

बृद्धा आश्रम के सभी बृद्ध महिलाओं और पुरुषों के लिए नए कपड़े की वयवस्था करवाई।

एक जरूरतमंद महिला को उसके परिवार के भरणपोषण हेतु सिलाई मशीन दिया।

एक दिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम पैर उपलब्ध कराया गया। साथ ही ⁠क्लब को अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं रिमार्क दिए।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट आईएसओ विभा चरणपहाड़ी, डिस्ट्रिक्ट एडिटर नीलू अरोड़ा एवं पीडीसी रागिनी रानी , पीडीसी सरिता प्रसाद के साथ क्लब प्रेसिडेंट उपमा उर्मिल , सचिव अनुजा भदानी , कोषाध्यक्ष ऊषा गुप्ता , आईएसओ कीर्ति एडिटर प्रेरणा कुमारी , पास्ट प्रेसिडेंट वीणा सिंह और मंच का बेहतरीन तरीक़ा से संचालन करती पास्ट प्रेसिडेंट रेणु वर्षणी के साथ बहुत सद्श्याए भी मौजूद रही।
——-

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!